{"_id":"5c07cdcabdec2241cf75dd15","slug":"saurashtra-captain-jaydev-shah-to-retire-from-cricket-after-play-one-match-in-ranji-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयदेव शाह ने क्रिकेट से संन्यास लेने का किया एलान, कर्नाटक के खिलाफ खेलेंगे करियर का आखिरी मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जयदेव शाह ने क्रिकेट से संन्यास लेने का किया एलान, कर्नाटक के खिलाफ खेलेंगे करियर का आखिरी मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
Jaydev Shah
रणजी में सौराष्ट्र टीम के कप्तान जयदेव शाह ने बुधवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। हालांकि, वह रणजी ट्रॉफी के आखिरी राउंड के मुकाबले खेलेंगे। छह दिसंबर से शुरू हो रहे कर्नाटक के खिलाफ वह उनके करियर का आखिरी मैच होगा।
विज्ञापन
35 वर्षीय शाह ने अपने करियर में 119 मैच खेले, जिसमें 29.67 की औसत से 5,253 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 19 अर्धशतक लगाए। 2016 में वो पहले ऐसे कप्तान बने थे, जिसने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 217 रनों की पारी खेली थी। जयदेव शाह आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और गुजरात लॉयन्स की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
बाएं हाथ के बल्लेबाज शाह की कप्तानी में सौराष्ट्र की टीम ने रणजी ट्रॉफी के 2012-13 और 2015-16 सीजन के दौरान दूसरे स्थान पर रही थी। विजय हजारे ट्रॉफी पर भी साल 2007-08 में सौराष्ट्र ने कब्जा किया था।
विज्ञापन
बता दें कि वह गुरुवार को अपने 108वें रणजी ट्रॉफी मुकाबले में कप्तानी करेंगे। वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा रणजी ट्रॉफी मुकाबलों में कप्तानी की है।