फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Saurashtra captain Jaydev Shah to retire from cricket after play one match in ranji trophy

जयदेव शाह ने क्रिकेट से संन्यास लेने का किया एलान, कर्नाटक के खिलाफ खेलेंगे करियर का आखिरी मैच

Wed, 05 Dec 2018 06:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
Saurashtra captain Jaydev Shah to retire from cricket after play one match in ranji trophy
Jaydev Shah

रणजी में सौराष्ट्र टीम के कप्तान जयदेव शाह ने बुधवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। हालांकि, वह रणजी ट्रॉफी के आखिरी राउंड के मुकाबले खेलेंगे। छह दिसंबर से शुरू हो रहे कर्नाटक के खिलाफ वह उनके करियर का आखिरी मैच होगा।

विज्ञापन


35 वर्षीय शाह ने अपने करियर में 119 मैच खेले, जिसमें 29.67 की औसत से 5,253 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 19 अर्धशतक लगाए। 2016 में वो पहले ऐसे कप्तान बने थे, जिसने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 217 रनों की पारी खेली थी। जयदेव शाह आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और गुजरात लॉयन्स की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज शाह की कप्तानी में सौराष्ट्र की टीम ने रणजी ट्रॉफी के 2012-13 और 2015-16 सीजन के दौरान दूसरे स्थान पर रही थी। विजय हजारे ट्रॉफी पर भी साल 2007-08 में सौराष्ट्र ने कब्जा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वह गुरुवार को अपने 108वें रणजी ट्रॉफी मुकाबले में कप्तानी करेंगे। वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा रणजी ट्रॉफी मुकाबलों में कप्तानी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed