फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Saumy Pandey took 18 wickets in ICC Under 19 World Cup breaking Ravi Bishnoi four-year-old record

U19 World Cup: सौम्य पांडे ने अंडर-19 विश्व कप में झटके 18 विकेट, रवि बिश्नोई का चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Sun, 11 Feb 2024 09:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका) Published by: रोहित राज Updated Sun, 11 Feb 2024 09:39 PM IST
सार

भारत के लिए इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उनमें एक स्पिनर सौम्य पांडे भी हैं। उन्होंने सात मैच में 18 विकेट लिए। फाइनल में सौम्य ने 10 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट लिया।

विज्ञापन
Saumy Pandey took 18 wickets in ICC Under 19 World Cup breaking Ravi Bishnoi four-year-old record
रवि बिश्नोई और सौम्य पांडे - फोटो : BCCI/X@cricketworldcup

विस्तार

भारत को अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में इस हार के साथ ही टीम इंडिया का छठी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार खिताब अपने नाम किया है। भारत के लिए इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उनमें एक स्पिनर सौम्य पांडे भी हैं। उन्होंने सात मैच में 18 विकेट लिए। फाइनल में सौम्य ने 10 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन


सौम्य ने टूर्नामेंट में 18 विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अंडर-19 विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड रवि बिश्नोई के नाम दर्ज था। बिश्नोई ने 2020 में 17 विकेट हासिल किए थे। दुर्भाग्य से उनकी टीम भी फाइनल में हार गई थी। भारत को 2020 में बांग्लादेश के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शिकस्त मिली थी। हालांकि, बिश्नोई ने बाद में सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाई। अब सौम्य पांडे से भी सबको ऐसी ही उम्मीद है।
विज्ञापन

अंडर-19 विश्व कप में सौम्य का प्रदर्शन
खिलाफ प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया 1/41
दक्षिण अफ्रीका 1/38
नेपाल 4/29
न्यूजीलैंड 4/19
अमेरिका 1/13
आयरलैंड 3/21
बांग्लादेश 4/24

Saumy Pandey took 18 wickets in ICC Under 19 World Cup breaking Ravi Bishnoi four-year-old record
राज लिम्बानी - फोटो : ICC/X
राज लिम्बानी ने भी किया प्रभावित
सौम्य की तरह तेज गेंदबाज राज लिम्बानी ने भी अपने प्रदर्शन से ध्यान खींचा। फाइनल में वह अपनी गति और सटीकता से चमके। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लिम्बानी ने 10 ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिए। बेनोनी में बादल भरी सुबह में ऑस्ट्रेलिया के टॉस जीतने और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद राज लिम्बानी ने भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। जउन्होंने एक खूबसूरत इनस्विंगर से सैम कोन्स्टास को शून्य रन पर बोल्ड कर दिया। उसके बाद रयान हिक्स और चार्ली एंडरसन को एलबीडब्ल्यू किया। लिम्बानी ने छह मैचों में 3.64 की प्रभावशाली इकोनॉमी रेट से 11 विकेट लिए।

मैच में क्या हुआ?
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में सात ओवर में 253 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरी बार फाइनल मुकाबला हुआ। इससे पहले टीम इंडिया ने 2012 और 2018 में दो फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। अब कंगारू टीम ने उसे परास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed