फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Saud Shakeel say Pakistan dressing room won't affected after Babar Azam stepped down as the White ball captain

PAK vs ENG: बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने का टेस्ट टीम पर पड़ेगा असर? सउद शकील ने दिया बड़ा बयान

Sat, 05 Oct 2024 08:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Oct 2024 08:15 PM IST
सार

बाबर ने 12 महीने के भीतर दूसरी बार राष्ट्रीय सीमित ओवरों के कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वह खुद को कप्तानी के कार्यभार से मुक्त करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Saud Shakeel say Pakistan dressing room won't affected after Babar Azam stepped down as the White ball captain
बाबर आजम - फोटो : Twitter

विस्तार

सउद शकील का मानना है कि बाबर आजम के सीमित ओवरों की कमान छोड़ने का असर पाकिस्तान की टेस्ट टीम पर नहीं पड़ेगा। हाल ही में बाबर ने 12 महीने के भीतर दूसरी बार राष्ट्रीय सीमित ओवरों के कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वह खुद को कप्तानी के कार्यभार से मुक्त करना चाहते हैं और अपनी बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।
विज्ञापन


शकील ने कहा कि बाबर के इस्तीफे से टेस्ट टीम के माहौल पर कोई असर नहीं पड़ा है। सात अक्तूबर से मुल्तान में शुरू होने वाले शुरुआती टेस्ट में जब पाकिस्तान इंग्लैंड से भिड़ेगा तो शकील बल्लेबाजी विभाग में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


शकील ने कहा, अगर चयनकर्ता इस्तीफा देते हैं तो यह उनका निजी फैसला है और बाबर का निर्णय भी उसी तरह है। वो सीमित ओवर प्रारूप से जुड़ा मामला है, इसलिए इससे अंतर नहीं पड़ता क्योंकि दोनों अलग प्रारूप हैं। टेस्ट टीम इससे प्रभावित नहीं होगी और हमने इस बारे में कोई बात भी नहीं की है। टीम का माहौल अच्छा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड ने 2022 में पाकिस्तान के अपने पिछले दौरे पर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। इंग्लैंड पहली ऐसी टीम थी जिसने पाकिस्तान को उन्हीं के घर में टेस्ट में सूपड़ा साफ किया था। शकील जिन्होंने उस सीरीज में 57.66 के औसत से 346 रन बनाए थे, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टीम को मौके भुनाने होंगे। 


'हमें मौके का फायदा उठाना होगा'
शकील ने कहा, अगर आप पिछली सीरीज को देखें, जो हमने इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, हम कई बार करीब पहुंचे थे। लेकिन हम इस मौके को भुना नहीं सके। इंग्लैंड जिस तरह से आक्रामक तरीके से क्रिकेट खेलता है, उसे देखते हुए उन्हें काफी मौके मिलते हैं। हमें सिर्फ मौकों का फायदा उठाकर सीरीज जीतनी है। 

पाकिस्तान की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा चक्र की अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। पाकिस्तान के सात मैचों में 16 अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed