{"_id":"5d2e0c398ebc3e6cc92d61f6","slug":"saqlain-mushtaq-gets-extension-as-england-spin-consultant","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड ने स्पिन सलाहकार मुश्ताक का अनुबंध 55 दिन के लिए बढ़ाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड ने स्पिन सलाहकार मुश्ताक का अनुबंध 55 दिन के लिए बढ़ाया
Tue, 16 Jul 2019 11:11 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
सकलेन मुश्ताक
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की विश्व चैंपियन बनी टीम के सहयोगी स्टाफ के सदस्य रहे पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक का अनुबंध 55 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। वह पूरी एशेज सीरीज के दौरान टीम से जुड़े रहेंगे। सकलैन ने बताया कि वह स्पिन सलाहकार के रूप में इंग्लैंड की टीम के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘रोमांचक फाइनल के बाद इंग्लैंड को जीतते हुए देखना शानदार रहा। इस जीत का श्रेय मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के शानदार मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के बीच शानदार रिश्तों को दिया जा सकता है।’
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से 208 टेस्ट और 288 वनडे विकेट चटकाने वाले 42 वर्षीय सकलैन ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कभी उन्हें पाक टीम के सहायक स्टाफ में काम करने के लिए नहीं चुना। पाक बोर्ड जब भी संपर्क करेगा मैं हमेशा टीम और खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए उपलब्ध हूं।’
विज्ञापन