फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanju Samson got offer to play for Ireland but refused to leave india rejected Ireland cricket board offer

Sanju Samson Offer: संजू सैमसन को मिला आयरलैंड से खेलने का ऑफर, लेकिन वह भारत छोड़ने को तैयार नहीं, पढ़ें जवाब

Mon, 12 Dec 2022 01:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 01:21 PM IST
सार

संजू सैमसन को भारतीय टीम में लंबे समय से मौका नहीं मिल पा रहा है। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सैमसन या तो बेंच पर बैठ रहे हैं या उन्हें टीम में ही नहीं चुना जा रहा है। इस बीच खबरें आई हैं कि सैमसन के पास आयरलैंड के लिए खेलने का ऑफर है। 
 

विज्ञापन
Sanju Samson got offer to play for Ireland but refused to leave india rejected Ireland cricket board offer
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भारतीय टीम में मौका न मिलने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के अलावा संजू सैमसन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वनडे क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। सैमसन को लगातार भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन उन्हें जो छुटपुट मौके मिले हैं, उनमें ही सैमसन ने अच्छा प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड उनके पक्ष में हैं। 
विज्ञापन


बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी संजू भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन के फैंस बड़ी संख्या में हैं और लगातार उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। फीफा विश्व कप के दौरान भी संजू के फैंस कतर में उनके नाम का पोस्टर लेकर पहुंच गए थे। हालांकि, इन सब के बावजूद संजू को लगातार टीम इंडिया में मौका नहीं मिला रहा है। इस बीच खबरें आई हैं कि संजू सैमसन को आयरलैंड के लिए खेलने का ऑफर मिला है, लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया है।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने संजू सैमसन से कहा है कि वह आयरलैंड के लिए खेलेंगे तो उन्हें देश के लिए हर मैच खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि, सैमसन ने अपने देश को करियर से ऊपर रखते हुए कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी दूसरे देश के लिए नहीं खेलना चाहते हैं। वह सिर्फ भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं। 

संजू ने इस जवाब से एक बार फिर सभी भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है। इससे पहले विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने पर भी संजू ने कहा था कि पंत उनके दोस्त हैं और वह चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करते हैं। दरअसल टी20 विश्व कप टीम में पंत को मौका मिला था। वहीं, टीम का हिस्सा नहीं थे। इसके बाद पंत को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। तब सैमसन ने उनका समर्थन किया था। 

संजू सैमसन ने भारत के लिए 16 टी20 मैच में 21.14 के औसत और 135.15 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं। वहीं, 11 वनडे मैच में उन्होंने 66 के औसत से 330 रन बनाए हैं। लगातार मौका मिलने पर संजू और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और भारत के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेल सकते हैं।

संजू ने क्यों ठुकराया ऑफर?
अगर संजू सैमसन आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड का ऑफर स्वीकार करते हैं तो उन्हें बीसीसीआई के साथ अपना अनुबंध खत्म करना होगा। इस स्थिति में वह आईपीएल से बाहर हो सकते हैं। साथ ही उन्हें बीसीसीआई की तरफ से मिलने वाले पैसे का भी नुकसान होगा। आयरलैंड से क्रिकेट खेलने के लिए उन्हें पैसा मिलेगा, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के बराबर सैलरी देना आयरलैंड के बस की बात नहीं है। 

संजू को क्यों ऑफर दे रहा आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड?
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड को ऐसे खिलाड़ी की तलाश है, जो टीम की कप्तानी कर सके। संजू सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान हैं। बतौर कप्तान उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। इस साल उनकी टीम फाइनल में भी पहुंची थी। इसी वजह से आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड उन पर भरोसा जता रहा है। हालांकि, इस बारे में आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड या संजू सैमसन की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसन के पास आयरलैंड के लिए खेलने का ऑफर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed