{"_id":"69ad89c9efc14ad166082d46","slug":"sanju-samson-50-plus-score-in-semi-final-and-final-t20-world-cup-2026-record-and-stats-equals-virat-kohli-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sanju Samson: सैमसन T20 विश्वकप के सेमीफाइनल-फाइनल में 50+ स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज, कोहली की बराबरी की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sanju Samson: सैमसन T20 विश्वकप के सेमीफाइनल-फाइनल में 50+ स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज, कोहली की बराबरी की
Sun, 08 Mar 2026 08:09 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:09 PM IST
सार
भारत के अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन टी20 विश्व कप में शानदार फॉर्म में दिखे और उन्होंने लगातार तीसरे मैच में 50+ स्कोर बनाया। सैमसन ने सेमीफाइनल के बाद फाइनल में भी दम दिखाया।
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला टी20 विश्व कप के फाइनल में भी जमकर गरजा। सैमसन ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अर्धशतक लगाया जो उनका टूर्नामेंट में लगातार तीसरा पचासा है। सैमसन ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी और अब फाइनल में भी वह पचासा लगाने में सफल रहे। सैमसन टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली 2014 और शाहिद अफरीदी 2009 में ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
अभिषेक के साथ निभाई बड़ी साझेदारी
सैमसन ने अभिषेक शर्मा साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने फाइनल मुकाबले में पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। इस दौरान अभिषेक ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह अपना विकेट गंवा बैठे। अभिषेक भले आउट हो गए, लेकिन सैमसन ने अपनी धमाकेदार पारी जारी रखी और लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक जड़ा। हालांकि, एक बार फिर वह शतक लगाने से चूक गए और 46 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए।

टी20 विश्व कप में इन खिलाड़ियों ने जड़े हैं लगातार तीन अर्धशतक
- सैमसन पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाए हैं।
- श्रीलंका के माहेला जयवर्धने ने 2010 में लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे।
- विराट कोहली ने 2016 और 2021 के टी20 विश्व कप में ऐसा किया था।
- पाकिस्तान के बाबर आजम ने 2021 में लगातार तीन अर्धशतक लगाया था।
- केएल राहुल ने भी 2021 में ऐसा किया था।
- कुशल मेंडिस और साहिबजादा फरहान ने भी मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार तीन अर्धशतक लगाए।
मौजूदा टूर्नामेंट में लगाए 21 छक्के
सैमसन ने टी20 विश्व कप में 21 छक्के लगाए जो भारत के लिए मौजूदा टूर्नामेंट सर्वाधिक है। सैमसन ने फाइनल मुकाबले में आठ छक्के लगाए।
सैमसन ने टी20 विश्व कप में 21 छक्के लगाए जो भारत के लिए मौजूदा टूर्नामेंट सर्वाधिक है। सैमसन ने फाइनल मुकाबले में आठ छक्के लगाए।