फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sanjay manjrekar says Suryakumar Yadav can bat at No. 3 in T20 World Cup

टी-20 विश्व कप: मांजरेकर ने कहा- सलामी जोड़ी क्लियर तो तीसरे नंबर पर फिट बैठेगा यह खिलाड़ी 

Fri, 09 Jul 2021 04:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 09 Jul 2021 04:59 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप 17 अक्तूबर से भारत की जगह संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में आयोजित किया जाएगा। मांजरेकर टी-20 विश्व कप टीम में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और देवदत्त पडीक्कल को देखना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
sanjay manjrekar says Suryakumar Yadav can bat at No. 3 in T20 World Cup
सूर्यकुमार यादव - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा के साथ कप्तान विराट कोहली पारी का आगाज कर सकते हैं तो सूर्यकुमार यादव तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आदर्श खिलाड़ी हैं। बता दें कि टी-20 विश्व कप को 17 अक्तूबर से भारत की जगह संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


मांजरेकर ने कहा, 'हां, मुझे लगता है कि वह सूर्यकुमार इस दौड़ (तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी) में सबसे आगे हैं, खासकर तब जब खबरें आ रही हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने जा रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि केएल राहुल को लेकर उनकी साथ क्या योजना है, निश्चित रूप से सूर्यकुमार यादव जैसे किसी बल्लेबाज की टीम में जगह बनती है। मैंने आईपीएल में पूरे सत्र में शायद ही कभी किसी को इतने प्रभावशाली तरीके से बल्लेबाजी करते देखा हो।'
विज्ञापन


बता दें कि कोहली और रोहित शर्मा ने इस साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 श्रृंखला के पांचवें मैच में पहली बार पारी का आगाज करते हुए 94 रन की साझेदारी की थी। उन्होंने 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी एक साथ सलामी बल्लेबाजी की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान किशन पहली पसंद

श्रीलंका के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू होने वाली आगामी श्रृंखला के बारे में मांजरेकर ने कहा कि वह संजू सैमसन के बजाय निरंतरता (लगातार अच्छी पारी) के साथ बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन को टीम में देखना पसंद करेंगे। मांजरेकर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में विकेट के पीछे के कौशल का अधिक महत्व है, लेकिन सफेद गेंद के प्रारूप (सीमित ओवरों के मैच) में एक अच्छा बल्लेबाज होना बेहतर विकल्प है। मांजरेकर ने कहा, 'ईशान किशन मेरी पसंद है, ऐसा इस लिए क्योंकि मैं निरंतररता के साथ बल्लेबाजी करने वाला चाहता हूं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में कीपिंग उतनी महत्वपूर्ण नहीं है जितनी टेस्ट मैचों में होती है, टी20 में इसका महत्व और भी कम है, इसलिए आप वास्तव में एक बेहतर बल्लेबाज का चुनाव करना चाहेंगे।'
 

टी-20 विश्व के लिए श्रीलंका दौरा अहम

उन्होंने कहा, 'सैमसन जब लय में होते है तो वह अविश्वसनीय बल्लेबाजी करते है, लगता है कि उनसे उससे बेहतर कोई नहीं है। मेरे लिये हालांकि निरंतरता ज्यादा जरूरी है और यही वह जगह है जहां मैं संजू सैमसन की जगह मैं किशन को देखना पसंद करूंगा।' पूर्व बल्लेबाज के मुताबिक स्पिनर कुलदीप यादव के लिए भी श्रीलंका दौरा अहम होगा। उन्होंने कहा, 'जिस तरह से चयन किया गया, उससे मैं वास्तव में बहुत खुश हूं। यह देखकर अच्छा लगा कि कुलदीप यादव को वापस लाया गया है। पिछले साल या कुछ वर्षों में, उन्होंने टीम से अपनी जगह गंवा दी थी।' उन्होंने कहा, 'सीमित ओवरों की भारतीय टीम में एक समय वह (युजवेंद्र) चहल के साथ एक गेम-चेंजर (मैच का रूख मोड़ने वाला) था। यह अच्छा है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें फिर से अपना दावा पेश करने का मौका दिया, क्योंकि उन्हें आईपीएल में ज्यादा मौका नहीं मिल रहा है।' मांजरेकर का मानना है कि हरफनमौला हार्दिक पंड्या टीम में एक बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं। पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले सत्र में ऐसा किया था।
 

पडीक्कल टीम का भविष्य

उन्होंने कहा, 'हार्दिक ने ऑस्ट्रेलिया में खुद को साबित किया कि वह विशुद्ध बल्लेबाज के तौर पर टीम में खेलने में पूरी तरह सक्षम हैं, इसमें कोई शक नहीं कि अब वह ऐसा कर सकते हैं।' भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा भी इस बातचीत का हिस्सा थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पारी की शुरुआत करने के लिए कर्नाटक के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'मुझे देवदत्त पडीक्कल पसंद है। वह भविष्य है, लेकिन आपके पास पृथ्वी शॉ भी है। टीम में किसी मौका देना है यह सब उन लोगों पर निर्भर करता है जो उस विशेष क्षण में टीम चला रहे हैं।' उन्होंने कहा, टमैं पडीक्कल को टीम (अंतिम 11) में रखता, वह खास बल्लेबाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed