फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sanjay manjrekar says any one can win world cup

चारो टीमों में है उलटफेर करने का दम

Tue, 24 Mar 2015 08:16 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Mar 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
sanjay manjrekar says any one can win world cup

पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर संजय मांजरेकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों को बराबर आंकते है। उनके अनुसार चारों टीमों में से कोई भी खिताब जीतकर उलटफेर करने का दम रखता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, जिनकी उम्मीद थी, वही चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। एक-दो मैचों को छोड़कर अभी तक तो अधिकतर मैचों में परिणाम उम्मीद के मुताबिक रहे। क्वार्टर फाइनल तो एकतरफा ही रहे। मगर अब सच में टूर्नामेंट अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है।
विज्ञापन


अंतिम चारों टीमें बराबर की टक्कर वाली हैं। हालांकि हालिया रिकॉर्ड और फॉर्म को देखते हुए आप चारों टीमों को लेकर फैसला कर सकते हैं। इसी वजह से मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर दक्षिण अफ्रीका भारतीय परिस्थितियों में न्यूजीलैंड का सामना कर रही होती, तो वो कीवियों पर भारी पड़ती, लेकिन ऑकलैंड में ऐसा नहीं होगा। खासतौर से क्वार्टर फाइनल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड का प्रदर्शन देखने के बाद तो यह साफ हो गया है।

न्यूजीलैंड की जीत की संभावना इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि उन्हें सेमीफाइनल मैच भी घरेलू मैदान में ही खेलना है और घरेलू दर्शकों का समर्थन भी उन्हें मिलेगा। वेस्ट इंडीज के खिलाफ वेलिंगटन में भी हमें ऐसा ही देखने को मिला था। उन्होंने कहा कि बड़े मैचों में इस चीज को नकारा नहीं जा सकता। जिस तरह धोनी टीम इंडिया की आधी ताकत हैं, उसी तरह ब्रैंडन मैकुलम भी न्यूजीलैंड टीम की जान हैं। वह बेहद आक्रामक हैं और अपनी रणनीतियों को बेहद प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं।

जब दक्षिण अफ्रीका को चोकर्स कहा जाता है, तो उसका मतलब होता है कि वे बड़े मैचों में अचानक से रक्षात्मक हो जाते हैं। मेलबर्न में भारत ने उनकी इसी कमी का फायदा उठाया।

कभी-कभी बड़े मैचों में आपको बड़ा जोखिम उठाना पड़ता है, तभी आप मैच के अहम क्षणों में जीत हासिल करते हैं। धोनी इसे बढ़िया ढंग से कर रहे हैं, मैकुलम भी ऐसा कर रहे हैं, लेकिन एबी के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह न उनके स्वभाव में है और न ही दक्षिण अफ्रीका के।


जहां तक भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच की बात है, तो तर्क कहते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम योग्यता और स्किल के मामले में ज्यादा अच्छी टीम है और उसे जीतना चाहिए, लेकिन विश्व कप सेमीफाइनल में धैर्य की भी परीक्षा होती है और यहीं पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed