फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanjay Bangar wants tail enders to show more application against australia

पहले टेस्ट में उजागर हुई टीम इंडिया की कमजोरी, सहायक कोच बांगड़ ने गिनाई 'विराट ब्रिगेड' की कमियां

Sun, 09 Dec 2018 05:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Bangar wants tail enders to show more application against australia
संजय बांगड़ - फोटो : indianexpress

भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ ने रविवार को कहा कि निचले क्रम का ध्वस्त होना ऐसा मुद्दा है जिसमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों में भारत सुधार कर सकता है। उन्होंने साथ ही कहा कि अब भारत को जीत की रेखा पार करनी होगी। एडीलेड ओवल में पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन भारत ने अंतिम सात विकेट 73 रन पर जबकि अंतिम पांच विकेट सिर्फ 25 रन पर गंवाए जिससे टीम दूसरी पारी में 307 रन पर आउट हो गई।

विज्ञापन


भारत के 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 104 रन बनाए। बांगड़ ने कहा कि उन्हें निचले क्रम से 25 और रन बनाने की उम्मीद थी। बांगड़ ने कहा, 'हमें कम से कम 25 और रन की उम्मीद थी। यह ऐसा विभाग में जिसमें हम लगातार सुधार की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि निचला क्रम विशेषकर नौवें, 10वें और 11वें नंबर के बल्लेबाज आज की तुलना में बेहतर जज्बा दिखाएंगे।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ऋषभ पंत जब बल्लेबाजी के लिए आया तो हमारा स्कोर 260 रन के आस पास था। उसके तुरंत दबाव कम किया और तेजी से 30-35 रन बने। एक बार उसके हमें इस स्थिति में लाने के बाद, हमने उम्मीद की थी कि वह बेहतर रुख और रणनीति के साथ बेहतर कर सकता था।' बांगड़ ने कहा, 'लेकिन आप उसके अंदर की निडरता को नजरअंदाज नहीं करना चाहोगे। टर्न लेती गेंद के खिलाफ उस तरह की बाउंड्री बेहतरीन शाट थे। वे ऐसे शाट थे जो कई साहसिक खिलाड़ी खेलते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बांगड़ को खुशी है कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने सीरीज की काफी अच्छी शुरुआत की जबकि इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में काफी मुश्किल हालात में बल्लेबाजी की। कोच ने कहा, 'लोगों को समझना होगा कि उन मैचों में गलती की गुंजाइश काफी कम थी। केपटाउन से लेकर ओवल तक हार का अंतर काफी कम था।'

उन्होंने कहा, 'हमने स्वयं को मजबूत स्थिति में रखा। दुर्भाग्य से हम मैच को अंजाम तक नहीं पहुंचा पाए लेकिन एक टीम के रूप में हमें लगता है कि हम काफी प्रतिस्पर्धी थे। अब हमें जीत की रेखा पार करनी होगी।' बांगड़ ने कहा कि पिछले दौरों पर हालात काफी कड़े थे और कभी कभी आलोचना अनुचित थी।

उन्होंने कहा, 'हमें मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा और हम मुश्किल समय से गुजरे लेकिन यहां उन्होंने अच्छी शुरुआत की। जब हम यहां एडीलेड पहुंचे तो धारणा यह थी कि यह बल्लेबाजी के अनुकूल पिच होगी।' बांगड़ ने रहाणे और पहली पारी में शतक जड़ने वाले पुजारा की जमकर तारीफ की। बांगड़ ने कहा कि रहाणे पिछले दौरों पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और वह एक बार फिर बड़ा शतक जड़ने के करीब हैं।

उन्होंने कहा, 'हम आम तौर पर यह बल्लेबाज पर छोड़ देते हैं कि वह रात्रि प्रहरी चाहता है या नहीं। वह मैदान पर उतरने के लिए बेताब था (दूसरी पारी में तीसरे दिन के अंत में) और क्रीज पर जाना चाहता था। जहां तक उसकी फार्म का सवाल है उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ और इंग्लैंड में तीसरे, चौथे और पांचवें टेस्ट में रन बनाए। बस शतक उससे दूर रहा।'

कोच ने दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शीर्ष क्रम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'दूसरी पारी में हमारी शुरुआत बेहतर रही। इससे हमें आधार मिला। हमें सलामी जोड़ीदारों से यही उम्मीद थी।' इंग्लैंड दौरे के बीच में टीम से बाहर किए जाने के बाद वापसी कर रहे सलामी बल्लेबाजी मुरली विजय के संदर्भ में उन्होंने कहा, 'वह टीम योजना का हिस्सा है। हम उसके अनुभव और अनुशासन का उपयोग करना चाहते हैं।'

उन्होंने कहा, 'नई गेंद के खिलाफ खेलते हुए और आस्ट्रेलिया के आक्रमण के स्तर को देखते हुए हमें शीर्ष क्रम से लगातार अच्छी शुरुआत की जरूरत है। इसलिए सलामी बल्लेबाजों और तीसरे नंबर के बल्लेबाज को बड़ी भूमिका निभानी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed