फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sangakkara break sachin's record.

संगकारा ने सचिन तेंदुलकर को पीछे़ छोड़ा

Sun, 04 Jan 2015 10:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 04 Jan 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
sangakkara break sachin's record.

श्रींलंका टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर कुमार संगकारा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस कीर्तिमान के साथ ही वह सचिन तेंदुलकर और रिकी पांटिंग से आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में कुमार संगकारा ने शानदार दोहरा शतक जड़कर अपनी टीम की बढ़त बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


संगकारा के 203 रनों की बदौलत श्रीलंकाई टीम 356 रन बना सकी। दोहरा शतक जमाने के बाद संगकारा टेस्टट में सबसे तेज 12 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। संगकारा ने यह उपलब्धि केवल 224 पारियों में पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सचिन यह कारनामा 247 पारियों में कर चुके हैं। इसके अलावा संगकारा का यह 11वां दोहरा शतक है। इस लिहाज से वह महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन से महज एक कदम दूर है। डॉन ब्रेडमैन के नाम 12 दोहरे शतक का रिकॉर्ड है।


उल्लेखनीय है कि श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही ठहराते हुए न्यूजीलैंड को 221 रन पर समेट दिया। न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए जबकि हामिश रदरफोर्ड ने 37 और रॉस टेलर ने 35 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed