फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanchit-Khushi: Sonipat born brother and sister became star cricketers, Sanchit and Khushi are playing in UAE

INTERVIEW: सोनीपत में जन्में भाई-बहन बने स्टार क्रिकेटर, यूएई क्रिकेट टीम में खेल रहे हैं संचित और खुशी

Sat, 08 Jul 2023 11:24 AM IST
स्वप्निल शशांक हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 08 Jul 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार
संचित और खुशी के पिता बृजमोहन शर्मा सोनीपत में क्रिकेट और हॉकी के अच्छे खिलाड़ी थे, लेकिन मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद वह 32 साल पहले दुबई में बस गए, लेकिन दोनों बच्चों का जन्म सोनीपत में हुआ।
loader
Sanchit-Khushi: Sonipat born brother and sister became star cricketers, Sanchit and Khushi are playing in UAE
संचित और खुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट में पिता-पुत्र और भाईयों के राष्ट्रीय टीम में खेलने के कई उदाहरण मिलेंगे, लेकिन भाई और बहन दोनों का राष्ट्रीय टीम में खेलना दुर्लभ है। सोनीपत (हरियाणा) में जन्में 21 वर्षीय संचित शर्मा और 20 वर्षीय खुशी शर्मा ऐसे भाई-बहन हैं जो दुबई में रहते हुए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हैं। संचित ने जहां आईसीसी विश्वकप क्वालिफायर में यूएई के लिए शानदार प्रदर्शन किया है तो वहीं खुशी सीनियर महिला टीम की स्थायी सदस्य हैं और 42 टी20 मैच खेल चुकी हैं।

भाई को देख बहन ने सीखी क्रिकेट, पहले बनाई टीम में जगह
संचित और खुशी के पिता बृजमोहन शर्मा सोनीपत में क्रिकेट और हॉकी के अच्छे खिलाड़ी थे, लेकिन मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद वह 32 साल पहले दुबई में बस गए, लेकिन दोनों बच्चों का जन्म सोनीपत में हुआ। बृजमोहन अमर उजाला को बताते हैं कि वह दुबई में जरूर थे, लेकिन उन्होंने वहां क्रिकेट खेलना जारी रखा। संचित जब बड़ा हुआ तो वह उसे बिल्डिंग के लॉन में क्रिकेट खिलाते थे। खुशी को क्रिकेट में कोई रुचि नहीं थी। संचित अच्छी क्रिकेट खेलने लगा तो उसे मैच खिलाने यूएई के शहरों में ले जाना होता था। ये मैच दिन-रात्रि के होते थे। खुशी को भी साथ ले जाना पड़ता था। बेटे के मैच में वह खुशी को थ्रो डाउन करते थे। यहीं से उसने 17 साल की उम्र में खेलना शुरू किया और बेटे से पहले राष्ट्रीय टीम में जगह बना ली। उसने हाल ही में यूगांडा के खिलाफ हैट्रिक लगाई है।

It would be a really great to be selected': The Ajman brother and sister in  a race to be first to play senior cricket for UAE

संचित ने विश्व कप क्वालिफायर में किया अच्छा प्रदर्शन
संचित ऑलराउंडर हैं, उन्होंने विश्व कप क्वालिफायर में बृहस्पतिवार को अमेरिका के अंतिम ओवर फेंका। अमेरिका को 11 रन जीत के लिए चाहिए थे, लेकिन संचित ने इस ओवर में दो विकेट निकालकर यूएई को एक रन से रोमांचक जीत दिलाई। इससे पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 44 रन बनाए और तीन विके ट लिए। वह यूएई के लिए आठ वनडे और दो टी-20 खेल चुके हैं। उन्होंने इसी साल सीनियर टीम में जगह बनाई है, जबकि खुशी ने 42 टी-20 में 40 विकेट लिए हैं। उन्होंने एशिया कप में भारत के खिलाफ अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 29 रन बनाए थे।

कपिल के वीडियो दिखाकर भरा क्रिकेट का जुनून
संचित के पसंदीदा कपिल देव और एंड्रयु फ्लिंटाफ हैं। बृजमोहन बताते हैं कि वह बेटे के अंदर क्रिकेट की रुचि पैदा करने के लिए कपिल देव के वीडियो दिखाते थे, जिसके चलते कपिल को वह रोल मॉडल मानता है। संचित एक बार यूएई में कपिल देव से मिल भी चुके हैं, लेकिन उनकी क्रिकेट निखारने में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूएई के कोच रोबिन सिंह का हाथ है। रोबिन ने संचित की गेंदबाजी में अतिरिक्त पेस बढ़ाने के लिए चेन्नई स्थित एमआरएफ पेस अकादमी में उन्हें भेजने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। बृजमोहन कहते हैं कि वह अभी भी कोशिश में लगे हैं किसी तरह संचित को इस अकादमी में जाने का मौका मिले, जिससे उनकी गति में वृद्धि हो सके।

Roommates shine as UAE make convincing start to Women's T20 World Cup  qualifying

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले भाई-बहन
  • सारा और पीटर मैक्ग्लाशन (न्यूजीलैंड)
  • लिसा और नॉथन एस्टल (न्यूजीलैंड)
  • एनेट और गॉर्डन ड्रमंड (स्कॉटलैंड)
  • सिसेलिया, इसोबेल और एड, डॉम जॉएस (आयरलैंड)
  • डेनिस और टेरी एल्डरमैन (ऑस्ट्रेलिया)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed