फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanath Jayasuriya banned from all cricket for two years

सनथ जयसूर्या पर आईसीसी ने लगाया दो साल का प्रतिबंध

Tue, 26 Feb 2019 11:19 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 26 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sanath Jayasuriya banned from all cricket for two years
सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने क्रिकेट की किसी भी गतिविधि में भाग लेने के लिए दो वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


उन पर श्रीलंका में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जांच में सहयोग न करने का आरोप है। उन्हें आईसीसी केअनुच्छेद 2.4.6 (आईसीसी की जांच में सहयोग ना करना) और अनुच्छेद 2.4.7 (आईसीसी की जांच में बाधा डालना व सबूतों के साथ छेड़छाड़) के तहत दोषी पाया गया है। 
विज्ञापन


जयसूर्या ने यह स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने उस फोन को नष्ट करके भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की जांच में बाधा डाली। इस फोन को आईसीसी साक्ष्य के तौर पर देख रही थी। आईसीसी ने कहा कि जयसूर्या ने दो वर्ष के प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया है। हालांकि उन्हें संहिता के उल्लंघन पर पांच वर्ष की सजा नहीं दी गई क्योंकि उन्हें पिछले अच्छे बर्ताव को ध्यान में रखा गया। उनका प्रतिबंध 16 अक्तूबर 2018 से लागू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिनर रहे जयसूर्या श्रीलंका की 1996 की विश्व विजेता टीम के सदस्य और टूर्नामेंट के श्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किए गए थे। वह दो बार चयन समिति के चेयरमैन भी रहे हैं। 

  • 16 अक्टूबर 2018 से लागू होगा दो वर्ष का प्रतिबंध 
  • 1996 में विश्व विजेता टीम रही श्रीलंका टीम के सदस्य रहे हैं सनथ 

एसीयू को नहीं मिला जांच में सहयोगी फोन  

आईसीसी की जानकारी के अनुसार एसीयू अधिकारी एलेक्स मार्शल का मानना था कि जयसूर्या का यह फोन एक जनवरी 2017 से 22 सितंबर 2017 तक की अवधि के दौरान जांच में महत्वपूर्ण हो सकता है। मार्शल ने जांच टीम को जयसूर्या से दो फोनों की मांग करने को कहा गया था।

एसीयू ने 2017 में तीन अलग-अलग तारीखों 22, 23 सितंबर और पांच अक्तूबर को जयसूर्या से पूछताछ की थी। 22 सितंबर को जयसूर्या ने बताया था कि इस अवधि के दौरान उन्होंने दो फोनों का इस्तेमाल किया था लेकिन बाद की जांच में उन्होंने कहा कि उनके पास दो और फोन थे जो खो गए लेकिन दोनों ही फोन इस्तेमाल में नहीं लाए जा रहे थे।

बाद में पांच अक्तूबर को जब जयसूर्या अपने वकील के साथ पेश हुए तो उन्होंने कहा कि वे फोन उन्होंने नष्ट कर दिया है क्योंकि एक निजी वीडियो वायरल हो गया था जिससे वह दबाव में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed