{"_id":"689440d23b5253833602907e","slug":"sam-konstas-nathan-mcsweeney-named-in-australia-a-squad-for-four-day-matches-against-india-a-2025-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Australia A: भारत ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम घोषित, कोंस्टास और मैकस्वीनी को मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Australia A: भारत ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम घोषित, कोंस्टास और मैकस्वीनी को मौका
Thu, 07 Aug 2025 11:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:29 AM IST
सार
कोंस्टास ने मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू पर चमक बिखेरी थी और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था। इस दौरान उनकी विराट कोहली से भिड़ंत भी हो गई थी और दोनों के बीच बहस भी हुई थी।
विज्ञापन
सैम कोंस्टास
- फोटो : Cricket Australia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम घोषित हो गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच अगले महीने दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम में सैम कोंस्टास और नाथम मैकस्वीनी को भी शामिल किया गया है जिन्होंने इस साल भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टेस्ट डेब्यू किया था।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था निराश
कोंस्टास ने पिछली भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में मैकस्वीनी की जगह ली थी, लेकिन शीर्ष क्रम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। कैरेबियाई दौरे में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जबकि उनकी टीम ने वेस्टइंडीज पर पूरी तरह से दबदबा बनाया था। 19 वर्षीय कोंस्टास एकमात्र मौजूदा टेस्ट खिलाड़ी हैं जिन्हें 'ए' टीम में शामिल किया गया है, जबकि अन्य कैप्ड खिलाड़ियों में मैकस्वीनी, कूपर कोनोली और स्पिनर टॉड मर्फी शामिल हैं।

कोंस्टास ने मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू पर चमक बिखेरी थी और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था। इस दौरान उनकी विराट कोहली से भिड़ंत भी हो गई थी और दोनों के बीच बहस भी हुई थी। अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाने के कारण उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से शेफील्ड शील्ड में खेलने के लिए वापस भेज दिया गया था।
मर्फी ने अब तक सात टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से चार मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2022-23 में खेले। उस सीरीज में मर्फी ने 14 विकेट लिए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 1-2 से सीरीज गंवा दी थी। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, यह उपमहाद्वीप कई अनूठी चुनौतियां और बल्ले तथा गेंद से विभिन्न कौशल का उपयोग करने का अवसर प्रदान करता है। हमें उम्मीद है कि इन परिस्थितियों के लगातार अनुभव से खिलाड़ियों को भविष्य के उपमहाद्वीपीय दौरों के लिए अपने खेल की प्रभावी पद्धति और समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।
सीरीज का कार्यक्रम
लाल गेंद वाली टीम में जेसन संघा की कमी खल रही है, जिन्होंने पिछले महीने डार्विन में श्रीलंका ए के खिलाफ नाबाद 202 रन बनाए थे और मैथ्यू रेनशॉ, जिन्हें भी भारत में टेस्ट खेलने का अनुभव है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच 16 से 19 सितंबर और 23 से 26 सितंबर तक लखनऊ में दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे, जबकि 30 सितंबर, तीन अक्तूबर और पांच अक्तूबर को तीन वनडे मैच होंगे।

भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए की टीम इस प्रकार है...
चार दिवसीय मैच: जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, कैंपबेल केलावे, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, फर्गस ओ'नील, ओलिवर पीक, जोश फिलिप, कोरी रोचिचियोली, लियाम स्कॉट।
वनडे टीम: कूपर कोनोली, हैरी डिक्सन, जैक एडवर्ड्स, सैम इलियट, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, मैकेंजी हार्वे, टॉड मर्फी, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लैची शॉ, टॉम स्ट्रैकर, विल सदरलैंड, कैलम विडलर।