{"_id":"5edc33358ebc3e90a9392546","slug":"saliva-ban-will-hurt-spinners-says-kuldeep-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive : चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बोले, बिना चमक तो स्पिनर भी बेअसर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Exclusive : चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बोले, बिना चमक तो स्पिनर भी बेअसर
Sun, 07 Jun 2020 09:54 AM IST
संदीप भट्ट
हेमंत रस्तोगी,अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी,अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:54 AM IST
सार
- स्पिनरों की मुसीबत बनेगा लार पर प्रतिबंध
- कुलदीप यादव को उम्मीद खराब समय बीतने के बाद पुराने रूप में लौटेगा क्रिकेट
- इसी कारण नहीं छोड़ा लार का प्रयोग, लार के साथ कर रहे हैं अभ्यास
- लार पर प्रतिबंध से स्पिनरों को नहीं मिलेगा ड्रिफ्ट और डिप
विज्ञापन
गेंदबाज कुलदीप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को उम्मीद है कि कोरोना के रूप में दुनिया के साथ क्रिकेट पर आई मुसीबत हमेशा नहीं रहने वाली। भले ही लार पर प्रतिबंध की सिफारशें की गई हों, लेकिन उन्हें लगता है कुछ समय बाद क्रिकेट फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौटेगा। यही कारण है कि उन्होंने कानपुर में गेंदबाजी के अभ्यास के दौरान लार का प्रयोग बंद नहीं किया है। वह लार के साथ ही गेंदबाजी कर रहे हैं। कुलदीप मानते हैं कि लार पर प्रतिबंध लगा तो तेज गेंदबाजों को तो नुकसान होगा ही साथ में स्पिनरों के लिए भी बड़ी मुसीबत खड़ी होगी। वह खुद और दिग्गज स्पिनर गेंद चमकाने के लिए लार का प्रयोग करते हैं। जिससे उनकी गेंदों में ड्रिफ्ट और डिप जैसी विविधता आती है। गेंद में चमक नहीं होने से स्पिनरों को हवा में कट नहीं मिलेगा जिससे बल्लेबाजों को उन्हें पढने में बेहद आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
लार के प्रयोग की आदत छोडने में होगी कठिनाई...
कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप अमर उजाला से खुलासा करते हैं कि जब नए नियम आएंगे तब क्रिकेटर इस पर ज्यादा सोचेंगे। अभी लार के प्रयोग पर प्रतिबंध की बात चल रही है। उन्हें लगता है कि लार का प्रयोग बंद होने से गेंदबाजों को काफी फर्क पडने वाला है। खासतौर पर तेज गेंदबाजों को। शुरूआत में इससे उबरने में काफी समय लगेगा। लार नहीं प्रयोग करने की आदत छोडना शुरुआत में बड़ी चुनौती बनेगी। सभी क्रिकेटर बचपन से लार का प्रयोग कर रहे हैं। उनकी अंगुली बार-बार जीभ पर जाती है। इस आदत को छोडने में न सिर्फ समय लगेगा बल्कि काफी कठिनाई आएगी। इसके लिए भी गेंदबाजों को काफी प्रैक्टिस करनी पड़ेगी।
स्पिनरों के लिए गेंद चमकाना बेहद महत्वपूर्ण...
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : ट्विटर
स्पिनरों के लिए भी गेंद को चमकाना बहुती महत्वपूर्ण है। अगर गेंद चमकेगी नहीं तो सीधे-सीधे आएगी। हवा में गेंद जब कटेगा ही नहीं तो बल्लेबाज के लिए काफी आसान हो जाएगा स्पिनर को खेलना। हालांकि वह बिना लार के गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। यह कुछ समय की बात है एक बार चीजें सामान्य होंगी तो फिर क्रि केट पुराने रूप में आ जाएगा। लार का भी प्रयोग जारी रहेगा, लेकिन वर्तमान हालातों में वाकई इस बारे में नहीं सोचा जा सकता है।
गेंदबाजी के रनअप और बल्लेबाजी पर दे रहे ध्यान...
कुलदीप यादव
- फोटो : ट्विटर
कानपुर में उनका क्षेत्र ग्रीन जोन में आता है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अभी कोच कपिल पांडे के संरक्षण में सुबह और शाम के सत्र में प्रैक्टिस शुरू की है। रनिंग के अलावा रिस्ट वर्क और बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहा हूं। साथ में थोड़ी बहुत गेंदबाजी कर रहा हूं। लॉकडाउन के दौरान वह घर पर ट्रेनिंग कर रहे थे, लेकिन अब कौशल पर काम शुरू किया है। गेंदबाजी के रनअप पर ज्यादा ध्यान दे रहा हूं। हालांकि इतने दिन बाद मैदान पर उतरने से नया कुछ नहीं लग रहा है। बल्लेबाजी पर ध्यान इस लिए दे रहा हूं कि बैटिंग जितना करते रहेंगे उतना आगे आसान रहेगा।
टीम के सपोर्ट स्टाफ से लगातार रहा संपर्क...
लॉकडाउन के समय से टीम का पूरा स्टाफ क्रिकेटरों के संपर्क में है। उनकी ओर से जो कार्यक्रम दिया जा रहा है। उसी के अनुसार घर में फिटनेस पर काम किया। ट्रेनर, फीजियो, फीलंर्डग कोच सभी सभी से संवाद बना हुआ है।