फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sadeera Samarawickramas brilliant fielding effort forced virat kohli to clap

Video: श्रीलंकाई खिलाड़ी की ये हरकत देखकर ताली बजाते रह गए विराट कोहली

Fri, 08 Dec 2017 07:55 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 07:55 AM IST
विज्ञापन
Sadeera Samarawickramas brilliant fielding effort forced virat kohli to clap
विराट कोहली - फोटो : twitter

श्रीलंका के युवा क्रिकेटर सदीरा समरविक्रमा ने टीम इंडिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के चौथे दिन फील्डिंग का एक बेहतरीन प्रयास किया। उनके इस एफर्ट को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक जोश से भर गए और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी अचंभित रह गए।

विज्ञापन


दरअसल, सुरंगा लकमल की बाउंसर पर रोहित शर्मा ने एक पुल शॉट जमाया, जो हवा में डीप मिडविकेट की दिशा में गई। युवा सदीरा ने दाई ओर अपनी बॉडी पूरी स्ट्रेच की और कैच लेने का बेहतरीन एफर्ट किया। हालांकि, उनके हाथ से गेंद छूट गई और यह कैच लेना संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन


भले ही समरविक्रमा यह कैच लेने में कामयाब नहीं हुए, लेकिन उनका एफर्ट देख स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने ताली बजाकर क्रिकेटर की हौसलाअफजाई की। श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल सहित पूरी टीम के खिलाड़ियों ने ताली बजाकर सदीरा समरविक्रमा का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी श्रीलंकाई क्रिकेटर के एफर्ट से मंत्रमुग्ध नजर आए और उन्होंने क्रीज में पहुंचने के बाद बल्ले और ग्लोव के सहारे ताली बजाई। यह मैच के आकर्षण का केंद्र बन गया।


रोहित ने इस मौके का फायदा उठाया और अर्धशतक जमाया। इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 246/5 के स्कोर पर घोषित करके श्रीलंका के सामने 410 रन का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुए लंका ने 103 ओवर में 5 विकेट पर 299 रन बनाए। तभी दोनों कप्तानों की सहमती से मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की।

सदीरा समरविक्रमा की बेहतरीन फील्डिंग वाला वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed