फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachithra Senanayake: Former Sri Lankan cricketer Senanayake arrested for match fixing, know the whole matter

Sachithra Senanayake: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सेनानायके मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Wed, 06 Sep 2023 06:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Sep 2023 06:16 PM IST
सार

सेनानायके पर लंका प्रीमियर लीग 2020 के मैचों में फिक्सिंग का आरोप है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर दो खिलाड़ियों को मैच फिक्स करने के लिये उकसाया।

विज्ञापन
Sachithra Senanayake: Former Sri Lankan cricketer Senanayake arrested for match fixing, know the whole matter
सेनानायके - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सचित्रा सेनानायके को बुधवार को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खेल की भ्रष्टाचार जांच ईकाई ने उन्हें गिरफ्तार किया जब सुबह उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। तीन सप्ताह पहले अदालत ने उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी थी। सेनानायके पर लंका प्रीमियर लीग 2020 के मैचों में फिक्सिंग का आरोप है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर दो खिलाड़ियों को मैच फिक्स करने के लिये उकसाया।
विज्ञापन


38 वर्षीय खिलाड़ी ने 2012 और 2016 के बीच एक टेस्ट, 49 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। कोलंबो मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत ने कंट्रोलर जनरल को सेनानायके पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था जो तीन महीने की अवधि के लिए प्रभावी होगा।
विज्ञापन


अदालत को बुधवार को बताया गया कि खेल मंत्रालय की विशेष जांच इकाई ने अटॉर्नी जनरल के विभाग को पूर्व ऑफ स्पिनर के खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने का निर्देश दिया था। सेनानायके ने श्रीलंका के लिए 49 वनडे में 53 विकेट और 24 टी20 में 25 विकेट लिए थे। उन्होंने 2012 में डेब्यू किया था और 2016 में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed