फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachins passion for cricket

सब पर भारी चालीस के सचिन का जज्बा

Wed, 13 Mar 2013 08:25 PM IST
मोहाली/ब्यूरो
मोहाली/ब्यूरो Updated Wed, 13 Mar 2013 08:25 PM IST
विज्ञापन
sachins passion for cricket

टीम बस से सबसे पहले उतरने वालों में वही थे। उस वक्त भी उनके हाथों में दो नए बल्ले थे और तीन घंटे बाद जब नेट सेशन खत्म किया तो उस वक्त चयनकर्ता विक्रम राठौड़ के साथ दोनों बल्लों के साथ ही बाहर लौटे। नेट पर उनका सभी से ज्यादा देर तक अभ्यास करना और हर मुख्य गेंदबाज का सामना करना बताता है कि सचिन तेंदुलकर चालीस की उम्र में भी जवानों सा जोश रखते हैं।

विज्ञापन


नेट पर मास्टर ब्लास्टर सिर्फ अपने तक ही सीमित नहीं रहे। चाहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हों या कोच डंकन फ्लेचर या फिर सलाह मांगने वाले चेतेश्वर पुजारा या पंजाब के उभरते लेग स्पिनर सरबजीत लाड्डा, सभी के लिए उनके पास समय था। सचिन ने अपने लिए नई गेंद से इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और अशोक डिंडा को गेंद डालने के लिए कहा।
विज्ञापन


यहां से निपटे तो फौरन कोच फ्लेचर से बल्लेबाजी को लेकर लंबी बात की। तकरीबन पौना घंटा इन गेंदबाजों पर हाथ साफ करने के बाद वह हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा के पास आ गए। इन दोनों के अलावा पंजाब रणजी टीम में खेलने वाले सरबजीत लाड्डा ने भी उन्हें गेंद डाली। ओझा ने उन्हें कुछ परेशान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पिनरों को खेलने के बाद उन्होंने धोनी से भी बात की। लेकिन यहां भी सचिन की प्यास नहीं बुझी और वह दूसरे नेट पर चले गए। वहां फील्डिंग कोच ट्रेवर पेनी ने थ्रो डाल कर उन्हें काफी देर तर नॉकिंग कराई। इस दौरान नॉकिंग करने के बाद चेतेश्वर पुजारा उनके पास आए। उन्होंने उन्हें भी काफी देर तक समझाया।


नेट के बाद जब लाड्डा ने उन्हें गेंदबाजी खत्म कर ली तो यह युवा गेंदबाज उनके पास आया और उनसे अपनी खामियां पूछने लगा। सचिन ने इस गेंदबाज को देर तक काफी बारीकियां बताईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed