फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin will remain best test cricketer and dhoni is future

सचिन कोहिनूर तो धोनी हैं भारत के अनमोल रत्न

Tue, 05 Mar 2013 04:50 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Tue, 05 Mar 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
sachin will remain best test cricketer and dhoni is future

तकनीक के आधार पर सचिन तेंदुलकर शायद पूरी दुनिया के अंतिम टेस्ट बल्लेबाज हैं। एक संपूर्ण टेस्ट बल्लेबाज के लिए जो योग्यता होनी चाहिए वो मास्टर ब्लास्टर के अलावा मौजूदा पीढ़ी के किसी भी बल्लेबाज में नहीं दिखती है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंकाई कप्तान रणतुंगा ने यहां तक कह दिया था कि सचिन जब तक हैं तब तक ही टेस्ट क्रिकेट है।

बावजूद इसके टेस्ट क्रिकेट देखा जा रहा है। ये अलग बात है टेस्ट क्रिकेट के मायने बदल गए हैं। भारत ने जिस तरह अपने घरेलू मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया को पहले दो टेस्ट में धोया है उसके बाद कम से कम यह खेल भारत में तो लोकप्रियता की रैंकिंग में उपर पहुंच गया है।
विज्ञापन


सचिन जैसा क्रिकेटर भले ही दुनिया को न मिले लेकिन धोनी, सहवाग, कोहली, पुजारा जैसे क्रिकेटर आते रहेंगे। इस सीरीज में धोनी और पुजारा ने जिस अंदाज में अपना दोहरा शतक पूरा किया वो इस खेल में आ रहे तेजी को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी हैं अनमोल रत्न
बात अगर धोनी की करें तो वो मौजूदा समय न केवल भारत के बल्कि दुनिया के बेहतरीन कप्तान हैं। धोनी के पास इस समय चार टीमों की कप्तानी है। धोनी भारत के टेस्ट, वनडे, टी20 और आईपीएल में चेन्नई की कप्तानी करते हैं साथ ही वो इन सभी टीमों के लिए फुल टाइम विकेटकीपिंग भी करते हैं।

dhoni

दुनिया में ऐसा कोई भी कप्तान नहीं हुआ है जो विकेटकीपर रहते हुए इतने लंबे समय तक टीम का हिस्सा रहा हो। वनडे के विश्व चैंपियन बनने के बाद घरेलू मैदानों और विदेशों में लगातार हार के बाद धोनी का जादू जाता हुआ मान लिया गया था।


अपनी आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए धोनी ने अपने खुद के प्रदर्शन को पहले सुधारा। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज हारने के बाद धोनी ने जिस तरह टीम इंडिया की वापसी कराई है वो काबिले तारीफ रही।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों में भारतीय टीम ने जैसा प्रदर्शन किया उसके बाद तो ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम की बोलती बंद हो गई है। अभी इस सीरीज में भारत को दो टेस्ट मैच और खेलने हैं। तीसरा टेस्ट मोहाली में जबकि चौथा और अंतिम टेस्ट दिल्ली में खेला जाएगा। उम्मीद की जानी चाहिए कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में हुए क्लीन स्वीप का बदला उसी अंदाज में लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed