{"_id":"f04a267e-93ad-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-will-be-honoured-with-sir-by-british-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर ब्लास्टर के 'सर' सचिन बनने का रास्ता साफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मास्टर ब्लास्टर के 'सर' सचिन बनने का रास्ता साफ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Mar 2013 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को 'सर' की उपाधि से नवाजा जा सकता है। ब्रिटिश सरकार ने 'सर' की उपाधि के लिए सचिन के नामांकन को मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
एक भारतीय फैन एसएस डोगरा ने पिछले साल 13 अप्रैल को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को पत्र लिखकर सचिन को 'सर' की उपाधि देने का अनुरोध किया था।
डोगरा के इस आग्रह को फिर ब्रिटेन के कॉमनवेल्थ कार्यालय को प्रेषित किया गया था। इस कार्यालय ने डोगरा को भेजे अपने जवाब में कहा कि सचिन को 'सर' की उपाधि देने के लिए भेजे गए नामांकन को स्वीकार कर लिया गया है। नामांकन पर विचार के बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
डोगरा ने जब अपना पत्र भेजा था तब कॉमनवेल्थ ने उनसे नामांकन भेजने का आग्रह किया था, जिसके बाद उन्होंने अपना आग्रह इस कार्यालय प्रमुख जूडिथ अशर को भेजा था।
विज्ञापन
जूडिथ अशर ने इस नामांकन को स्वीकार कर लिया है लेकिन क्रिकेट के लिए अभूतपूर्व योगदान देने वाले सचिन को 'सर' की उपाधि मिलेगी या नहीं यह निर्णायक मंडल पर निर्भर करेगा।