फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin to play his 200th test match at home

नवंबर में रिटायर हो सकते हैं सचिन तेंदुलकर

Mon, 02 Sep 2013 09:31 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Mon, 02 Sep 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
sachin to play his 200th test match at home

तो क्या मास्टर ब्लास्टर ने क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना लिया है! अगर अटकलें सही निकलीं तो ‘क्रिकेट के भगवान’ अपना 200वां टेस्ट खेलने के बाद संन्यास ले सकते हैं।

विज्ञापन


रविवार को बीसीसीआई की कार्यकारी समिति की बैठक में फैसला लिया गया कि दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले दो टेस्ट और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज के लिए प्रस्तावित मैदान कोलकाता और मुंबई हैं। बोर्ड सूत्रों की मानें तो वेस्टइंडीज ने भी हामी भर दी है।

लगने लगा है कि सचिन की विदाई के लिए मंच सजाया जा रहा है और 198 टेस्ट मैच खेल चुके सचिन मुंबई में अपने घरेलू मैदान में 200वां मैच खेलने के साथ ही संन्यास ले लेंगे। इसके बाद रह जाएंगी तो हमारे जेहन में बेशुमार यादें।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 साल के अपने शानदार कैरियर के दौरान क्रिकेट के कोहिनूर कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अब तक 198 टेस्ट मैच खेलकर 15,837 रन बना चुके हैं।

इसमें 51 शतक और 67 अर्द्धशतक हैं। इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से देश को बेइंतहा खुशी का एहसास कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed