फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar Told Who Began to Scream Sachin Sachin

'सचिन-सचिन' की पहली कहानी, जानिए उन्हीं की जुबानी

Wed, 10 May 2017 09:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Wed, 10 May 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar Told Who Began to Scream Sachin Sachin
सचिन तेंदुलकर - फोटो : PTI
दुनिया के किसी भी मैदान में जब भी क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर बल्ला थामकर मैदान में उतरते थे, तो स्टैंड्स 'सचिन-सचिन' की आवाज से गूंज उठते थे। मगर अब सचिन ने खुद खुलासा किया कि इसकी शुरुआत कहां से हुई थी।
विज्ञापन


सचिन ने बताया की एक सुर में 'सचिन-सचिन' की शुरुआत उनकी मां ने की थी। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने कबी नहीं सोचा था कि यह उनके संन्यास के बाद भी लोगों में बरकरार रहेगा। सचिन ने खुशी जताते हुए कहा कि अब यह थियेटर तक भी पहुंच गया है। उन्होंने अपने जीवन पर बनी फिल्म 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' के एक सॉन्ग रीलीज पर एक बात कही। फिल्म 26 मई को रीलीज होगी।
विज्ञापन


जब सचिन तेंदुलकर से पुछा गया कि उन्होंने सबसे पहली बार 'सचिन-सचिन' कब सुना था, तो इस पर उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत उनकी मां ने की थी। सचिन ने बताया कि जब वो खेलने के लिए नीचे जाते थे उनकी मां वापस बुलाने के लिए 'सचिन-सचिन' कहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा तेंदुलकर की बल्ला थामे हुए तस्वीर के बारे में उन्होंने कहा वह असल में घर में खींची गयी थी। सचिन ने कहा, "जब मैं अपने भाई के साथ खेल रहा था, तब यह बालकनी में खींची गयी। मैं तब चार या पांच साल का था। मैं गेंद को हिट करना पसंद करता था। चाहे वह क्रिकेट का बल्ला हो या टेनिस का रैकेट। मेरा भाई टेनिस बॉल फेंकता था जिनमें से कुछ को मैं बल्ले से तो कुछ रैकेट से मारता था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed