फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar, Sourav Ganguly and VVS Laxman to decide India's next coach

'तिकड़ी' चुनेगी टीम इंडिया का नया कोच, 24 को हो सकता है ऐलान

Thu, 16 Jun 2016 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar, Sourav Ganguly and VVS Laxman to decide India's next coach
- फोटो : PTI
टीम इंडिया का अगला मुख्य कोच बेहद खास होगा क्योंकि इनका चयन सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज क्रिकेटरों की समिति करेगी।
विज्ञापन


टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद के लिए मिले 57 आवेदनों को शुरू में जांचने के बाद 21 आवेदक ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रारंभिक मानदंडों पर खरा उतर पाए हैं।

बीसीसीआई के सचिव अजय शिर्के ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि अब भारतीय टीम के प्रमुख कोच के पद के लिए इन 21 उम्मीदवारों के नामों को सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की क्रिकेट सलाहकार समिति को सौंपा जाएगा। बोर्ड की ओर से कोच के लिए तैयार की गई रुपरेखा में 21 उम्मीदवार ही सही पाए गए हैं।
विज्ञापन


इस क्रिकेट समिति का मुख्य संयोजक संजय जगदाले को बनाया गया है। अगर यह क्रिकेट समिति चाहेगी तो उसे सभी 57 आवेदन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस समिति के अहम सदस्य सचिन तेंदुलकर फिलहाल देश से बाहर हैं। तेंदुलकर ने हालांकि इस बात की पुष्टि की है कि जब भी जरूरत होगी तो वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति कोच को लेकर 22 जून को बीसीसीआई को सौंपेगी अपनी रिपोर्ट

Sachin Tendulkar, Sourav Ganguly and VVS Laxman to decide India's next coach

इस क्रिकेट समिति द्वारा 22 जून तक अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के को सौंपी जाने की उम्मीद है। क्रिकेट समिति जगदाले के लिए सहयोग से आवेदनों को जांचने और आवेदकों का इंटरव्यू लेगी। यह समिति आवेदकों की फिटनेस की जांच करेगी।

ऐसी उम्मीद है कि बीसीसीआई धर्मशाला में वर्किंग समिति के साथ बैठक के बाद 24 जून को नए कोच का ऐलान कर सकती है। बोर्ड इस योजना में है कि अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया को नया कोच मिल जाए। इस बीच जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया के साथ कार्यवाहक कोच के रूप में संजय बांगड़ गए हुए हैं।

टीम इंडिया के मुख्य कोच के आवेदन करने वालों में कई बड़े नाम हैं। इनमें रवि शास्त्री के अलावा संदीप पाटिल, अनिल कुंबले, वेंकटेश प्रसाद और स्टुअर्ट लॉ के नाम शामिल हैं। बीसीसीआई ने आवेदन करने वालों के नाम जारी नहीं किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed