{"_id":"e3ad84c2-6d6c-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-tendulkar-set-to-lead-mumbai-indians-in-ipl-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल सकते हैं सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल सकते हैं सचिन
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sun, 03 Feb 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आईपीएल के छठे संस्करण में हरभजन सिंह की जगह फिर से मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल सकते हैं। आईपीएल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक तेंदुलकर को हरभजन सिंह की जगह टीम की कप्तानी सौंपी जाएगी, जिससे माइकल क्लार्क का सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की अगुवाई करने का मौका खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सचिन ने आईपीएल-5 में यह कहते हुए कप्तानी से हटने का फैसला किया था कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान लगाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने हरभजन को कप्तान बनाने की वकालत की थी। हरभजन सिंह की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चैंपियंस लीग टी20 में विजेता बनी थी। लेकिन वे मुंबई को आईपीएल में जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम से शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं। आईपीएल के पहले चरण में चोट के कारण पहले सात मैच नहीं खेल सके थे। आईपीएल 2012 में हरभजन की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने नॉकआउट तक प्रवेश किया था लेकिन वे एलिमिनेटर में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार गए थे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्लार्क को टीम कप्तानी की जिम्मेदारी ले सकते हैं।
विज्ञापन