सचिन के 'चमत्कारी' लेटर ने फैन को जेल जाने से बचाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने भारत के किसी भी मैच में छाती में सचिन का नाम और नंबर अंकित किए, पूरे शरीर पर तिरंगे का रंग लगाए और हाथ में राष्ट्रध्वज लिए इस शख्स को तो देखा ही होगा। सुधीर गौतम नाम का यह शख्स सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन में से जाने जाते है।
सुधीर टीम इंडिया के हर मैच में दिखते है। चाहे वह मैच दुनिया के किसी भी कोने में हो वह कोई मैच मिस नहीं करते। इसी कारण कई दफे सचिन सुधीर से मुलाकात कर चुके है।
लेकिन वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड जाने के दौरान सुधीर एयरपोर्ट में फंस गए, उनके अजीबोगरीब लिबाज को देखकर वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया और नौबत जेल तक जाने की आ गई थी।
जब सचिन बने संकटमोचक
दरअसल, हुआ यूं कि सुधीर तीन रंगों में लबालब न्यूजीलैंड एयरपोर्ट पहुंचे। उनके अजीबोगरीब लिबाज को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अधिकारियों को सुधीर के बैग से रंगों के डिब्बे मिले।
अधिकारियों ने उनसे पूछताछ करनी शुरू कर दी। तो सुधीर ने बताया कि वह टीम इंडिया के हर मैच में इसी तरह जाते है। लेकिन कभी किसी ने नहीं रोका।
अधिकारियों ने सुधीर को बताया कि न्यूजीलैंड एयरपोर्ट में खाने-पीने की चीजों के अलावा इस तरह की चीजे ले जाना सख्त मना है। इस पर अधिकारियों ने उनसे जुर्माना भरने या जुर्माना न भरने पर जेल भेजने की बात कही।
तब सुधीर ने पुलिस अधिकारियों को सचिन का लेटर दिखाया। लेटर को कुछ देर पढ़ने के बाद अधिकारियों का मिजाज बिल्कुल ही बदल गया और उन्होंने सुधीर को जाने की परमिशन दे दी। बकौल सुधीर, सचिन ने उन्हें यह लेटर दिया थ्ा और यह लेटर एक बार नहीं कई बार उन्हें इस तरह के संकटों से बचा चुका है।