फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin tendulkar may retire from test cricket

भारत में सचिन का अंतिम टेस्ट, ये हैं 5 कारण!

Sat, 23 Mar 2013 02:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 23 Mar 2013 02:11 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar may retire from test cricket

वनडे और टी20 से पहले ही संन्यास ले चुके सचिन तेंदुलकर फिरोज शाह कोटला में भारतीय दर्शकों के बीच आखिरी टेस्ट पारी खेलने की अटकलें तेज हो गई है। भारत में सचिन के अंतिम टेस्ट मैच की अटकलों की पुष्टि के पीछे एक दो नहीं पूरे पांच कारण इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन


पहला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज के बाद भारत अगले साल अक्टूबर में होम ग्राउंड पर टेस्ट मैच खेलगी। तब तक सचिन 41.5 साल के हो जाएंगे। इस उम्र तक शायद ही वह मैदान पर बने रहना चाहेंगे। अगले महीने वह 40 साल के हो जाएंगे।
विज्ञापन


दूसरा
होम ग्राउंड पर सचिन के अंतिम टेस्ट मैच की अटकलें उस वक्त और तेज हो गई, जब दिल्ली टेस्ट में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी आखिरी मैच देखने उनके भाई अजीत तेंदुलकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटला में अजीत की मौजूदगी इस ओर इशारा करती है कि सचिन भारत में आखिरी बार टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

तीसरा
सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 198वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दो टेस्ट खेलने के साथ ही उनके नाम 200 मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि सचिन अपने 200वें टेस्ट मैच के पड़ाव पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

चौथा
sachinऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के तौर पर शिखर धवन की धमाकेदार वापसी और अजिंक्य रहाणे का आखिरी टेस्ट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करना खास प्लान की ओर इशारा करता है।

शायद रहाणे को मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तैयार किया जा रहा है। साथ ही यह भी संकेत है कि शायद सचिन ने टीम मैनेजमेंट को इशारा कर दिया है कि वे दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

पांचवां
2012 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद लगातार सवाल उठने लगे थे कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों को अब अलविदा कहना चाहिए। इसी कड़ी में वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने भी अचानक संन्यास की घोषणा कर दी थी।

इसी दौरान कप्तान धोनी ने कहा था कि टीम इंडिया टेस्ट में ट्रांजिशन फेज से गुजर रही है। ऐसे में जब तक युवा खिलाड़ी टेस्ट टीम को संभाल नहीं लेते सचिन को खेलते रहना चाहिए।sachin


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय और विराट कोहली जैसे युवाओं ने साबित कर दिया कि वे सीनियर खिलाड़ियों की जगह लेने के काबिल बन गए हैं।

ऐसे में यह संभावना काफी बढ़ गई है कि सचिन जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed