{"_id":"622b8d292ea29769087e6adf","slug":"sachin-tendulkar-gives-training-to-social-media-viral-video-star-shahid-for-five-days-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के भगवान बने कोच: सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर छा गया था पांच साल का बच्चा, सचिन ने पांच दिन दी कोचिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट के भगवान बने कोच: सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर छा गया था पांच साल का बच्चा, सचिन ने पांच दिन दी कोचिंग
Fri, 11 Mar 2022 11:25 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:25 PM IST
सार
पांच साल के एसके शाहिद के बल्लेबाजी करते हुए सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो ने इस छोटे बच्चे और उनके पिता का ऐसा सपना पूरा कर दिया, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर ने उसे पांच दिनों तक ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच साल के एसके शाहिद के बल्लेबाजी करते हुए सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो ने इस छोटे बच्चे और उनके पिता का ऐसा सपना पूरा कर दिया, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। क्रिकेट के महानायक सचिन ने वायरल हुए इस वीडियो को देखा तो शाहिद को मुंबई स्थित न सिर्फ अपनी अकादमी बुला लिया बल्कि पांच दिन तक कोलकाता के इस बच्चे को क्रिकेट की बारीकियों के बारे में भी बताया।
वॉर्न ने शाहिद को दी थीं शुभकामनाएं
हेयर सैलून में काम करने वाले शाहिद के पिता शेख शमशेर ने अपने बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। जिसे ऑस्ट्रेलियाई चैनल फॉक्स स्पोट्र्स ने सचिन तेंदुलकर, शेन वॉर्न और माइकल वॉन को टैग कर ट्वीट कर दिया। बीते माह शेन वॉर्न ने अपने निधन से पहले इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शाहिद को भविष्य केलिए शुभकामनाएं भी दी थीं। इस वीडियो ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं।
सचिन ने भेजा टिकट और बताईं क्रिकेट की बारीकियां
शाहिद के पिता का कहना है कि उनका बेटा सचिन को अपना रोल मॉडल मानता है। उसका सपना सचिन को देखना था, लेकिन मास्टर ब्लास्टर ने जो किया उसके लिए धन्यवाद भी कम है। सचिन की ओर से इस वीडियो को देखने के बाद उनकी टीम ने उनसे संपर्क साधा और मुंबई यात्रा केलिए टिकट भेज दिया। सचिन ने बीते माह पांच दिन शाहिद को अपनी तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल अकादमी बुलाकर गेस्ट हाउस में रखा और सारा खर्च उठाया।
विज्ञापन
शाहिद को इस दौरान क्रिकेट के अलावा तैराकी और अन्य गतिविधियां कराई गईं। सचिन ने इस दौरान शाहिद को बताया कि कौन सी गेंद बैक फुट पर खेलने चाहिए और किस गेंद को आगे आकर खेलना चाहिए। उन्होंने बताया कि किस तरह से कैच पकड़े जाते हैं और बल्ले की ग्रिप क्या होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शाहिद में नैसर्गिक प्रतिभा है और यह दूर तक जाएगा। शेख शमशेर का कहना है कि उनकी इच्छा है कि वह एक अच्छी अकादमी तलाश कर बेटे को क्रिकेट की पेशेवर कोचिंग दिलाना चाहते हैं।

Dream come true . Thanks🙏 @sachintendulkar sir. First time flight first time mumbai never imagine play in front of you At my 5 years of age . Lovely gesture from everyone there.not enough to say thank🙏 you. pic.twitter.com/r5t9Y196b7
— sk shahid (@shahidsk192016) March 10, 2022