फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar demands change in umpire's call rule of DRS, asks ICC to reconsider

सचिन ने DRS के इस नियम में की बदलाव की मांग, ICC को दोबारा विचार करने के लिए कहा

Mon, 28 Dec 2020 10:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Dec 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar demands change in umpire's call rule of DRS, asks ICC to reconsider
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social Media

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने डीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) के एक नियम पर सवाल उठाते हुए उसमें बदलाव की मांग की है। तेंदुलकर ने आईसीसी से डीआरएस में अंपायर्स कॉल के निर्णय पर दोबारा से विचार करने को कहा है।

विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मौजूदा टेस्ट मैच में दोनों टीमों की तरफ से कई बार रिव्यू लिया गया लेकिन अंपायर्स कॉल के नियम की वजह से टीमों को इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ। यही कारण है कि अब इस नियम पर कई विशेषज्ञों और क्रिकेट पंडितों ने इसपर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में तेंदुलकर ने भी ट्वीट करते हुए कहा, 'खिलाड़ियों द्वारा समीक्षा (डीआरएस) का विकल्प इसलिए चुना जाता है क्योंकि वे ऑन-फील्ड अंपायर द्वारा लिए गए निर्णय से नाखुश होते हैं।' उन्होंने कहा, 'आईसीसी को डीआरएस प्रणाली की समीक्षा करनी चाहिए खासकर 'अंपायर्स कॉल' पर।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिर्फ सचिन ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न भी इस नियम पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने मैच में कमेंट्री करते वक्त कहा कि अगर एलबीडब्ल्यू के मामले में गेंद विकेट पर लगती है और उसे अंपायर्स कॉल के तहत आउट नहीं दिया जाता है तो यह गेंदबाज के साथ अन्याय है।

क्या होता है अंपायर्स कॉल?
अगर एलबीडब्ल्यू के अपील पर ऑन-फिल्ड अंपायर ने नॉट ऑउट दिया है और टीम ने रिव्यू ले लिया है। लेकिन थर्ड अंपायर के पास कोई ज्यादा साक्ष्य मौजूद नहीं हैं या गेंद 50 प्रतिशत से कम विकेट पर लगी है तो उसपर अंपायर्स कॉल के नियम के तहत ऑन-फिल्ड अंपायर का फैसला मान्य होता है। हालांकि इसमें रिव्यू लेने वाली टीम को डीआरएस का नुकसान नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed