फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar and Virender Sehwag Epic Reply to Shoaib Akhtar after India win Over Pakistan in ODI WC 2023

IND vs PAK: सचिन तेंदुलकर ने शोएब अख्तर को दिया करारा जवाब, सहवाग ने लिखा- पाकिस्तानी गेंदबाज शरमा रहे थे और..

Sat, 14 Oct 2023 09:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 09:47 PM IST
सार

शोएब ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सचिन की पुरानी फोटो शेयर कर ठंड रखने के लिए कहा था। भारत की जीत के बाद सचिन ने उन्हें जवाब दिया कि ठंड रखी और सब कुछ आसानी से हो गया। 

विज्ञापन
Sachin Tendulkar and Virender Sehwag Epic Reply to Shoaib Akhtar after India win Over Pakistan in ODI WC 2023
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, वनडे विश्व कप में टीम इंडिया ने आठवीं बार पाकिस्तान को हराया है। पाकिस्तान की टीम अब तक वनडे विश्व कप में भारत से नहीं जीत पाई है। भारत की शानदार जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के जमकर मजे लिए और शोएब अख्तर का भी मजाक बनाया।
विज्ञापन


इस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने सचिन की पुरानी फोटो शेयर कर ठंड रखने के लिए कहा था। इस फोटो में वह सचिन को आउट करने के बाद जश्न मनाते दिख रहे हैं। भारत की जीत के बाद सचिन ने उन्हें जवाब दिया और कहा कि ठंड रखी और सब कुछ आसानी से हो गया।
विज्ञापन

 


वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार ट्वीट करते हुए कहा कि पाकिस्तानी गेंदबाज शरमा रहे थे और शर्मा जी गरमा रहे थे। रोहित शर्मा की क्या पारी थी। आप इसे सबसे बेहतरीन शॉट वाली पारी कहेंगे। इन दोनों के अलावा अन्य पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान के जमकर मजे लिए।

  सहवाग ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा "उच्च स्तर की विध्वंसक पारी, पूरी तरह से पाकिस्तानी टीम पर हावी रहे। नतीजे के लिए 72 ओवर काफी थे और क्या जीत थी। रोहित शानदार, बुमराह, कुलदीप शानदार और यह जीत यादगार है। भारत माता की जय"



इरफान पठान ने कई ट्वीट कर पाकिस्तानी टीम का मजाक बनाया। उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया पर भी तंज कसा।



मैच में क्या हुआ?
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की टीम को 191 रन पर समेट दिया। इसके बाद रोहित और श्रेयस की शानदार पारियों के चलते टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 50 और रिजवान ने 49 रन बनाए। भारत के पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, भारत के लिए रोहित ने 86 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए शाहीन ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed