फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar and PV Sindhu paid tribute to former Prime Minister Manmohan Singh players reactions

Manmohan Singh: सचिन और सिंधू ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, देश के लिए बड़ी क्षति बताया

Fri, 27 Dec 2024 06:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Dec 2024 06:39 PM IST
सार

मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर खेल जगत के तमाम लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि दी थी और शोक जताया था।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar and PV Sindhu paid tribute to former Prime Minister Manmohan Singh players reactions
मनमोहन सिंह और सचिन तेंदुलकर - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी। मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर खेल जगत के तमाम लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि दी थी और शोक जताया था। 
विज्ञापन

मनमोहन के कार्यकाल में देश ने की थी राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी 
मनमोहन सिंह के दूसरे कार्यकाल में भारत ने दिल्ली में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी। दिल्ली में 1982 एशियाई खेलों के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर खेल आयोजन हुआ था। उन्होंने कोलकाता में 2005 में राष्ट्रीय फुटबॉल लीग के 11वें सत्र का उद्घाटन भी किया था। इतना ही नहीं, सचिन को मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान ही देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। यह पहला अवसर था जब किसी खिलाड़ी को भारत रत्न से नवाजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन भारत के लिए बड़ी क्षति है। देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

विज्ञापन

भारत की अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने लिखा, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे मनमोहन सिंह जी। उनकी शांत शक्ति, विद्वत्ता और विनम्रता प्रेरणादायी थी। मैने 2013 में उनसे संक्षिप्त बातचीत की थी। वह काफी विनम्र थे और अमिट छाप छोड़ने वाले थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

अनुभवी गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने लिखा, मैं अपने जीवन में जितने लोगों से मिला, उनमें डॉ. मनमोहन सिंह सबसे विनम्र व्यक्तियों में से थे। सरल और बेहद विद्वान। विश्व ने एक दूरदृष्टा खो दिया।

काली पट्टी बांधकर उतरी भारतीय टीम
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेल रहे भारतीय टीम के खिलाड़ी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर बांह में काली पट्टी बांधकर उतरे थे। वहीं, सचिन और सिंधू से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह और सुरेश रैना सहित कई अन्य खिलाड़ियों ने भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed