{"_id":"f37547ee7935ccf13cda333260d6ce91","slug":"sachin-s-wax-statue-moved-out-from-sydney-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND-AUS मैच से पहले हुआ था सचिन का स्टेच्यू गायब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND-AUS मैच से पहले हुआ था सचिन का स्टेच्यू गायब
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Mar 2015 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले सिडनी के म्यूजियम मेडम तुसाद्स में रखा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के मोम का पुतला वर्ल्ड कप से पहले ही हटा दिया गया। उस वक्त म्यजियम अथोरिटी ने कहा था कि यह पुतला हमेशा इसी म्यूजियम की शान बढाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, इस पूरे मामले के पीछे एक कहानी है। तीन माह पूर्व मिड डे ने इस पुतले को लेकर खबर लगाई थी जिसमें कहा गया था कि मोम के पुतले में सचिन को जो ड्रेस पहनाई गई है, वह आईसीसी वर्ल्ड कप टी-20 टूर्नामेंट में भारत की जर्सी थी।
विज्ञापन
लेकिन सचिन ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा ही नहीं लिया था। खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद म्यूजियम अथोरिटी ने अपनी गलती सुधारते हुए म्यूजियम से सचिन का पुतला ही शिफ्ट करा दिया।
विज्ञापन
मिडडे की खबर के मुताबिक जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के बाद म्यूजियम का दौरा किया गया तो म्यूजियम से सचिन का पुतला नदारद दिखा। मामले की सफाई देते हुए अथोरिटी ने कहा कि कुछ माह पूर्व ही सचिन का पुतला म्यूजियम की बैंकॉक में शिफ्ट किया गया।
म्यूजियम अथोरिटी ने मामले की सफाई देते हुए आगे कहा कि इस तरह के रोटेशन होना आम बात है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंडियंस फेंस जब म्यूजियम में सचिन के पुतले को देखने गए तो पुतला न पाकर फेंस निराश्ा भी हुए। आपको बता दें कि अप्रैल 2013 में सचिन के 40वें जंमदिन के मौके पर सिडनी के मेडम तुसाद्स म्यूजियम में सचिन तेंदुलकर के मोम का पुतला लगाया गया था। (फोटोः मिड डे)