फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin not stay sehwag ahead of these records

जन्मदिन विशेषः वीरू के इन रिकॉर्डों के आगे नहीं टिकते सचिन

Sat, 20 Oct 2012 01:14 PM IST
अभिषेक कुमार/इंटरनेट डेस्क
अभिषेक कुमार/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Oct 2012 01:14 PM IST
विज्ञापन
sachin not stay sehwag ahead of these records

विस्फोटक बल्लेबाजी के दम क्रिकेट में फेमस होने वाले वीरेंद्र सहवाग रिकॉर्डबुक में भी विशेष स्थान रखते हैं। खास बात यह है कि सहवाग के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं जिसके आस-पास कीर्तिमान किंग सचिन तेंदुलकर भी नहीं टिकते हैं। करियर के शुरुआती दौर में वनडे के लिए परफेक्ट प्लेयर माने जाने वाले सहवाग ने टेस्ट मैचों में भी अनोखे रिकॉर्ड बनाए हैं।

विज्ञापन


टेस्ट में 2 तिहरा शतक का रिकॉर्ड
सहवाग भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में तीन सौ के आंकड़े को पार किया है। 2004 में सहवाग के बल्ले से पहला तिहरा शतक निकला था। उन्होंन पाकिस्तान के खिलाफ मुलतान में 309 रनों की आतिशी पारी खेली थी। 375 गेंदों की इस पारी में वीरू ने 39 चौके और 6 छक्के जड़े थे। चार साल बाद सहवाग फिर गरजे और 2008 में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल 304 गेंदों में 319 रन ठोक डाले। 2009 में सहवाग श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में 293 रनों की पारी खेल चुके हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर का टेस्ट मैचों में नाबाद 248 रन उच्चतम स्कोर है। सहवाग के अलावा क्रिस गेल, ब्रायन लारा और ब्रैडमैन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार 300 के आंकड़े को पार किया है।
विज्ञापन


वीरू के बल्ले से निकलती हैं लंबी पारियां
वीरेंद्र सहवाग ने अब तक 98 टेस्ट मैचों में 22 शतक और 32 अर्द्घशतक की मदद से 8,306 रन बनाए हैं। टेस्ट मैचों में सहवाग का बल्ला जब कभी चलता है उससे लंबी पारियां निकलती है। उन्होंने एक पारी में (195, 309, 155, 201, 164, 173, 254, 180, 151, 319, 201, 293, 165, 173) 14 बार 150 से ज्यादा का स्कोर किया है। इसमें उन्होंने 6 बार 200 और 2 बार तीन सौ के आंकड़े का पार किया है। जबकि 190 टेस्ट मैचों में 51 शतक बना चुके सचिन भी छह बार दो सौ से ज्यादा का स्कोर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे मैचों में सहवाग का उच्चतम स्कोर 219 रन है। 208 गेंदों की इस विकराल पारी को सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेला था। जबकि वनडे मैचों में सचिन का उच्चतम स्कोर नाबाद 200 रन है।  

स्ट्राइक रेट में सचिन पर भारी है नवाब
स्ट्राइक रेट के मामले में नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग के सामने सचिन कहीं नहीं टिकते हैं। क्रिकेट के सबसे धीमे फॉर्मेट टेस्ट मैचों में आठ हजार से ज्यादा रन बना चुके सहवाग का स्ट्राइक रेट 82 से ज्यादा है। वनडे में वीरू ने करीब 105 के स्ट्राइक रेट से अपने नाम आठ हजार रन जुटाए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर का वनडे में 86 और टेस्ट में 50 से कम का स्ट्राइक रेट है।


वीरू के नाम कुछ अनोखे रिकॉर्ड
सहवाग ने दुनिया में सबसे तेज 278 गेंदों में 300 रन पूरे किए हैं। टेस्ट मैचों में सबसे कम गेंदों में दोहरा शतक लगाने के मामले में सहवाग दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि दोहरा शतक वाली पांच सबसे तेज पारियों में तीन सहवाग के नाम दर्ज है। इसके अलावा वीरू के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैँ जिनसे सचिन अभी अछूते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed