फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA20 Virat Kohli and ms Dhoni play in South Africa AB de Villiers gave a this answer

Dhoni-Virat: क्या दक्षिण अफ्रीका में खेल सकते हैं विराट कोहली और धोनी? एबी डिविलियर्स ने दिया मजेदार जवाब

Mon, 04 Dec 2023 05:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 04 Dec 2023 05:19 PM IST
सार

धोनी आईपीएल में 250 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 218 पारियों में 5082 रन बनाए हैं। धोनी का औसत 38.79 और स्ट्राइक रेट 135.92 का है। वह अगले सीजन में भी खेलते दिखाई देंगे। चेन्नई ने उन्हें 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी से पहले रिटेन किया है।

विज्ञापन
SA20 Virat Kohli and ms Dhoni play in South Africa AB de Villiers gave a this answer
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हैं। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी की लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। वह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने दो बार चेन्नई को चैंपियन बनाया है। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के लिए खेलने वाले विराट कोहली के भी प्रशंसक बहुत हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स दोनों खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका में टी20 लीग में खेलते देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल एक टी20 लीग की शुरुआत हुई थी। इसका नाम एसएटी20 है। डिविलियर्स चाहते हैं धोनी और कोहली अपने करियर के अंत में एक-एक सीजन के लिए इस टूर्नामेंट में हिस्सा लें। डिविलियर्स से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वह भारतीय खिलाड़ियों को एसएटी20 में खेलते देखना चाहते हैं तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया। 
विज्ञापन


डिविलियर्स ने क्या कहा?
डिविलियर्स ने कहा, ''मुझे लगता है कि विराट को यहां लाना बहुत संभव होगा। हम उन्हें उनके करियर के अंत में एक शानदार विदाई दे सकते हैं। मैंने रॉबिन उथप्पा और आरपी सिंह को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी से इस पर चर्चा नहीं की है। अभी कुछ समय पहले हमने साथ में कुछ काम किया था और मैंने उनसे कहा था कि उन्हें वहां देखना बहुत अच्छा होगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन


डिविलियर्स ने कहा कि एसएटी20 के सीजन दो में भारतीय खिलाड़ियों को खेलते देखना संभव तो नहीं होगा, लेकिन तीसरे या उसके आगे सीजन में ऐसा हो सकता है। डिविलियर्स को एसएटी20 के दूसरे सीजन के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। उन्होंने कहा, ''यह तय नहीं है कि हमें कौन मिलेगा, लेकिन यह निश्चित रूप से कोशिश करने लायक है कि धोनी और विराट जैसे खिलाड़ी अपने अंतिम सीजन में वहां खेलें।''


धोनी और कोहली का आईपीएल करियर
धोनी आईपीएल में 250 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 218 पारियों में 5082 रन बनाए हैं। धोनी का औसत 38.79 और स्ट्राइक रेट 135.92 का है। वह अगले सीजन में भी खेलते दिखाई देंगे। चेन्नई ने उन्हें 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी से पहले रिटेन किया है। दूसरी ओर, कोहली आरसीबी की ओर से खेलेंगे। उन्होंने आईपीएल में अब तक 237 मैच खेले हैं। 229 पारियों में कोहली के नाम 7263 रन हैं। विराट ने 37.25 की औसत और 130.02 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed