फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA20 League: Dinesh Karthik making his SA20 debut Jacques Kallis expressed hope that more Indians will join

SA20 League: क्या कार्तिक के एसए20 में डेब्यू से और भारतीय लीग से जुड़ेंगे? महान कैलिस ने जताई उम्मीद

Thu, 12 Dec 2024 09:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Dec 2024 09:16 AM IST
सार

कार्तिक जोस बटलर की जगह रॉयल्स में शामिल हुए जिन्होंने आगामी सत्र में नहीं खेलने का फैसला किया है।

विज्ञापन
SA20 League: Dinesh Karthik making his SA20 debut Jacques Kallis expressed hope that more Indians will join
जैक कैलिस - फोटो : Twitter

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस को उम्मीद है कि एसए20 लीग में दिनेश कार्तिक के होने वाले डेब्यू से संन्यास ले चुके और भी भारतीय खिलाड़ी इस लीग से जुड़ेंगे। कार्तिक 2025 एसए20 में पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलने के लिए तैयार हैं। वह लीग में शामिल होने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे। इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद वह इस टूर्नामेंट में खेलने के पात्र हैं।
विज्ञापन

SA20 League: Dinesh Karthik making his SA20 debut Jacques Kallis expressed hope that more Indians will join
जैक कैलिस - फोटो : Twitter
कार्तिक जोस बटलर की जगह रॉयल्स में शामिल हुए जिन्होंने आगामी सत्र में नहीं खेलने का फैसला किया है। एसए20 के एंबेसडर कैलिस ने कहा, 'भारत से स्तरीय खिलाड़ियों का आना शानदार है। उम्मीद करता हूं कि यह कई और भारतीयों के आने की शुरुआत होगी।' भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मौजूदा नीति के अनुसा भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल सहित खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद ही विदेशी लीग में खेलने की स्वीकृति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

SA20 League: Dinesh Karthik making his SA20 debut Jacques Kallis expressed hope that more Indians will join
जैक कैलिस - फोटो : Twitter
कैलिस ने कहा, 'हां, निश्चित रूप से उनका होना अच्छा होगा लेकिन स्पष्ट कारण यह है कि बीसीसीआई को अपने खिलाड़ियों का ध्यान रखना होगा इसलिए एक अच्छा संतुलन बनाना होगा। एसए20 ने जिस तरह से शुरुआत की है, उससे हम भाग्यशाली हैं। आईपीएल में शामिल प्रमुख फ्रेंचाइजी का समर्थन निश्चित रूप से हमारी मौजूदा लीग को पेश करने में बड़ा अंतर पैदा करता है।'
विज्ञापन

SA20 League: Dinesh Karthik making his SA20 debut Jacques Kallis expressed hope that more Indians will join
जैक कैलिस - फोटो : Twitter
कैलिस ने कहा, 'आईपीएल हमेशा नंबर एक पर रहेगा। लीग, खिलाड़ियों का स्तर, दर्शकों की भागीदारी- यह सब अलग स्तर पर हैं। इस समय किसी भी अन्य चीज से बहुत आगे हैं। हमारा लक्ष्य आईपीएल के जितना संभव हो सके उतना करीब पहुंचना और प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक लीग बनाना है।'

SA20 League: Dinesh Karthik making his SA20 debut Jacques Kallis expressed hope that more Indians will join
जैक कैलिस - फोटो : Twitter
कैलिस ने विवादास्पद इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर कहा कि यह एक ऑलराउंडर के विकास में बाधा डालता है। उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे इम्पैक्ट प्लेयर नियम पसंद नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि यह ऑलराउंडर से दूर ले जाता है। हम दक्षिण अफ्रीका में ऑलराउंडर तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं और यह नियम उस भूमिका को कम करता है। इसलिए मैं इसे एसए20 में नहीं देखना चाहूंगा।' दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व कप्तान ने चैंपियंस लीग टी20 को फिर शुरू करने के विचार का भी समर्थन किया जिसमें दुनिया भर की की फ्रेंचाइजी टीम एक साथ खेलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed