फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sa vs sl: south africa wins firts test against sri lanka by 233 runs wtc points table latest updates scorecard

SA vs SL: श्रीलंका को 233 रन से हराकर दक्षिण अफ्रीका ने कर डाला बड़ा खेल, ऑस्ट्रेलिया को तीसरे स्थान पर धकेला

Sat, 30 Nov 2024 07:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 30 Nov 2024 07:11 PM IST
सार

डरबन टेस्ट अपने नाम करते ही दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं, भारत शीर्ष पर बरकरार है। 

विज्ञापन
sa vs sl: south africa wins firts test against sri lanka by 233 runs wtc points table latest updates scorecard
अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को पहले टेस्ट में श्रीलंका को 233 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबानों ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में दस्तक दे दी है। डरबन टेस्ट अपने नाम करते ही दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं, भारत शीर्ष पर बरकरार है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा
यह दक्षिण अफ्रीका की नौ मैचों में पांचवीं जीत है। उनका अंक प्रतिशत 59.26 का हो गया है। इस जीत के साथ द. अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है और डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ के लिए दावेदारी ठोक दी है। पैट कमिंस की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उनका अंक प्रतिशत 57.69 का है। ऑस्ट्रेलिया का सामना छह दिसंबर से भारत से एडिलेड टेस्ट में होगा। चौथे और पांचवें पायदान पर क्रमश: न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
श्रीलंका ने जीत के लिए 516 रनों के लगभग असंभव जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 282 रन बनाए। टीम के लिए दिनेश चांदीमल ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए। श्रीलंका की टीम ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 103 रन से आगे से की और चांदीमल ने 174 गेंद की पारी में 12 चौके लगाने के साथ छठे विकेट के लिए कप्तान धनंजय डिसिल्वा (59) के साथ 95 और सातवें विकेट के लिए कुसल मेंडिस (48) के साथ 75 रन की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका के जीत के इंतजार को लंबा किया। वह गेराल्ड गोएत्जी की गेंद पर उन्हीं को कैच देकर आउट हुए जिससे श्रीलंका ने आखिरी चार विकेट 11 रन के अंदर गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में सात विकेट लेने वाले यानसेन ने दूसरी पारी में 73 रन देकर चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने पहली पारी में सात विकेट चटकाए थे जिससे श्रीलंका की पहली पारी मात्र 42 रन पर सिमटी गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 191 और दूसरी पारी में पांच विकेट पर 366 (पारी घोषित) बनाए थे। टीम के लिए दूसरी पारी में कगिसो रबाडा, कोएत्जी और स्पिनर केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed