{"_id":"61ec096edd77b9767871ed7d","slug":"sa-vs-ind-south-africa-cricket-team-fined-by-icc-for-slow-over-rate-in-second-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"SA vs IND: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने की बड़ी गलती, आईसीसी ने सुनाई सजा, ठोका भारी जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA vs IND: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने की बड़ी गलती, आईसीसी ने सुनाई सजा, ठोका भारी जुर्माना
Sat, 22 Jan 2022 07:11 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 22 Jan 2022 07:11 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ लगातार दो वनडे मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान टीम ने पार्ल में खेले गए दूसरे मैच में भारत को सात विकेट से हराया। हालांकि मैच के दौरान उसकी एक गलती पूरी टीम पर भारी पड़ी और आईसीसी ने जुर्माना ठोक दिया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ लगातार दो वनडे मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान टीम ने पार्ल में खेले गए दूसरे मैच में भारत को सात विकेट से हराया। हालांकि मैच के दौरान उसकी एक गलती पूरी टीम पर भारी पड़ी और आईसीसी ने जुर्माना ठोक दिया।
विज्ञापन
आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका पर धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया। आईसीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि तेम्बा बावुमा की टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम गेंदबाजी की थी। इसे ध्यान में रखते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने यह जुर्माना तय किया।
विज्ञापन
इसमें आगे कहा गया, "खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-गति के जुर्माने से संबंधित) के अनुसार प्रत्येक ओवर की देरी के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।"
विज्ञापन
बावुमा ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं हुई। मैदानी अंपायर मरैस इरास्मस और एड्रियन होल्डस्टॉक के अलावा तीसरे अंपायर बोंगानी जेले और चौथे अंपायर अलाउद्दीन पालेकर ने शुक्रवार को मैच के बाद यह आरोप लगाए थे।