फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SAvsENG Ben stokes join team james anderson will join elite list with 150th test

SAvENG: टेस्ट के लिए स्टोक्स टीम से जुड़े, एंडरसन हासिल करेंगे खास उपलब्धि

Thu, 26 Dec 2019 07:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 26 Dec 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
SAvsENG Ben stokes join team james anderson will join elite list with 150th test
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पिता की तबीयत में सुधार होने के बाद बुधवार को टीम के साथ जुड़ गए और अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इंग्लैंड की टीम यहां सुपर स्पोटर्स पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में भिड़ेगी। 

विज्ञापन


इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि स्टोक्स के पिता गेड अब भी जोहानिसबर्ग के अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में है लेकिन इलाज का सकारात्मक असर हुआ है। उनकी स्थिति स्थिर है। गेड टेस्ट मैच देखने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे लेकिन उन्हें सोमवार को गंभीर बीमारी के बाद जोहानिसबर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


पिता के साथ मौजूद रहने के कारण स्टोक्स ने मंगलवार को अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया था। बीमारी के कारण अभ्यास मैच से दूर रहने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफरा आर्चर स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उतरते ही 150 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे। वह गुरुवार से मेजबान साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट मैच में हिस्सा लेकर यह उपलब्धि हासिल करेंगे। एंडरसन इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के नौंवें और इंग्लैंड के दूसरे क्रिकेटर बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed