{"_id":"6989dbc819991f56dd0573a8","slug":"sa-vs-can-live-cricket-score-t20-world-cup-2026-group-d-south-africa-vs-canada-t20i-match-updates-today-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SA vs CAN: दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप में जीत से शुरुआत, कनाडा को 57 रन से हराया; मार्करम और एनगिडी चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA vs CAN: दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप में जीत से शुरुआत, कनाडा को 57 रन से हराया; मार्करम और एनगिडी चमके
Mon, 09 Feb 2026 09:42 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:42 PM IST
सार
कप्तान एडन मार्करम की अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के ग्रुप-डी मुकाबले में कनाडा को 57 रनों से हराया। 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कनाडा की टीम 20 ओवर में 156 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम कनाडा
- फोटो : @ProteasMenCSA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए कनाडा को 57 रनों से करारी शिकस्त दी। कप्तान एडन मार्करम की तूफानी अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के सहारे प्रोटियाज ने ग्रुप-डी मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया।
विज्ञापन
कनाडा की पारी
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान दिलप्रीत बाजवा पहली ही गेंद पर लुंगी एनगिडी की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच दे बैठे। इसके बाद नवनीत धालीवाल और युवराज समरा ने पारी संभालने की कोशिश की और पहले दो ओवरों में 17 रन जोड़े, लेकिन जल्द ही दोनों छोर से विकेट गिरते रहे। तीसरे ओवर में एनगिडी ने दोहरा झटका दिया। पहले युवराज समरा को डी कॉक के हाथों कैच कराया और फिर दो गेंद बाद निकोलस किर्टन को बोल्ड कर दिया। कनाडा की टीम सिर्फ 3 ओवर में 26 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी।
इसके बाद नवनीत धालीवाल ने हर्ष ठाकर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 69 रनों की अहम साझेदारी की। धालीवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए, जबकि हर्ष ठाकर ने 29 गेंदों पर 33 रन जोड़े। हालांकि, बढ़ता रन रेट कनाडा पर भारी पड़ा। 18वें ओवर में मार्को यानसन ने लगातार दो विकेट लेकर कनाडा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंत में कनाडा की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद 8 विकेट पर सिर्फ 156 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 4/31 और मार्को यानसेन ने 2/30 के प्रभावशाली आंकड़े दर्ज किए।

दक्षिण अफ्रीका की पारी
कनाडा के खिलाफ ग्रुप-डी के टी20 विश्व कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान एडन मार्करम ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत आक्रामक रही। कप्तान मार्करम (32 गेंदों पर 59 रन) ने दूसरे ओवर में डिलन हाइलिगर की गेंदों पर तीन चौके लगाकर रनगति तेज कर दी। उनके साथ क्विंटन डिकॉक (22 गेंदों पर 25 रन) ने भी साद बिन जफर के ओवर में लगातार दो चौके और एक लंबा शॉट लगाकर दबाव बनाया।
दोनों सलामी बल्लेबाजों ने सिर्फ 6.5 ओवर में 70 रन की साझेदारी की। इसके बाद डी कॉक दिलप्रीत बाजवा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए और दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा। मार्करम शानदार लय में दिखे और उन्होंने 10वें ओवर में बाजवा की गेंद पर चौका लगाकर सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद रयान रिकेल्टन (21 गेंदों पर 31 रन) ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और एक छक्का जड़ा। मार्करम की पारी का अंत बाएं हाथ के स्पिनर अंश पटेल ने किया, जब उन्हें लॉन्ग-ऑन पर हाइलिगर ने कैच किया। जल्द ही रिकेल्टन भी पटेल की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर हर्ष ठाकर को कैच दे बैठे। इसी ओवर में डेवॉल्ड ब्रेविस भी बिना खास योगदान के आउट हो गए, जिससे दक्षिण अफ्रीका को दोहरा झटका लगा। अंतिम ओवरों में अनुभवी डेविड मिलर (23 गेंदों पर नाबाद 39 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (19 गेंदों पर 34 रन) ने तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में नाबाद 75 रन जोड़ते हुए टीम को 213 रन तक पहुंचाया। मिलर ने अंत में कई शानदार छक्के लगाए। कनाडा की ओर से अंश पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट लेकर 31 रन दिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
कनाडा: युवराज सम्र, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकेर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलन हेलिगर, कलीम सना, अंश पटेल।