फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs AUS Test Highlights Day 3 Wtc Final 2025 South Africa vs Australia Today Test Match Scorecard in Hindi

WTC Final Day 3: मार्करम-बावुमा की 140+ रन की साझेदारी से द. अफ्रीका मजबूत, इतिहास रचने के लिए 69 रन की जरूरत

Fri, 13 Jun 2025 10:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 13 Jun 2025 10:55 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन दो विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया है। फिलहाल मार्करम 102 और बावुमा 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब टीम को जीत के लिए सिर्फ 69 रनों की जरूरत है।

विज्ञापन
SA vs AUS Test Highlights Day 3 Wtc Final 2025 South Africa vs Australia Today Test Match Scorecard in Hindi
बावुमा-मार्करम - फोटो : @cricketcomau

विस्तार

एडेन मार्करम के शतक और टेम्बा बावुमा के अर्धशतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन दो विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया है। फिलहाल मार्करम 102 और बावुमा 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब टीम को जीत के लिए सिर्फ 69 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को मिला 282 रन का लक्ष्य
तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की शुरुआत 145/8 के स्कोर से की थी। उस वक्त उनकी कुल बढ़त 219 रन थी। मिचेल स्टार्क की नाबाद अर्धशतकीय पारी और एलेक्स कैरी के 43 रनों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट खोकर 207 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 281 रन की बढ़त हासिल करते हुए उन्हें 282 रन का लक्ष्य थमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्करम और बावुमा के बीच 143 रनों की नाबाद साझेदारी
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत झटके के साथ हुई। रेयान रिकेल्टन सिर्फ छह रन बना पाए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। वहीं, वियान मुल्डर सिर्फ 27 रन बना पाए। उन्हें भी स्टार्क ने पवेलियन भेजा। 70 के स्कोर पर दो विकेट खो चुकी प्रोटियाज टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। एडेन मार्करम ने टेम्बा बावुमा के साथ 143* रन की निभाई और स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी तीसरे दिन 207 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 69 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 281 रन की हुई। मिचेल स्टार्क 136 गेंद में पांच चौके की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

स्टार्क ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले एलेक्स कैरी के साथ आठवें विकेट के लिए 61 रन की, फिर लियोन के साथ नौवें विकेट के लिए 14 रन की और फिर हेजलवुड के साथ आखिरी विकेट के लिए 135 गेंद में 59 रन की साझेदारी निभाई। हेजलवुड 17 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन ने 22, स्टीव स्मिथ ने 13, उस्मान ख्वाजा ने 6, ट्रेविस हेड ने 9, ब्यू वेबस्टर ने 9 और कप्तान पैट कमिंस ने 6 रन बनाए। कैमरन ग्रीन खाता नहीं खोल सके। इसके अलावा एलेक्स कैरी ने 50 गेंद में पांच चौके की मदद से 43 रन की पारी खेली। वहीं, नाथन लियोन दो रन बना सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने चार विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी को तीन विकेट मिले। मार्को यानसेन, वियान मुल्डर और एडेन मार्करम को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed