फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   S Jaishankar called on UK Prime Minister Rishi Sunak on Diwali presented cricket bat signed by Virat Kohli

India-UK: दिवाली पर ऋषि सुनक को जयशंकर ने दिया खास तोहफा, जानें इसका विराट कोहली से क्या है कनेक्शन

Sun, 12 Nov 2023 10:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Nov 2023 10:52 PM IST
सार

ऋषि सुनक के लिए मौजूदा विश्व कप में खुश होने का मौका कम ही आया। इंग्लैंड की उनकी टीम ने गत विजेता और खिताब की प्रबल दावेदार होने के बावजूद निराशाजनक प्रदर्शन किया। इंग्लैंड ने नौ में से छह मैच गंवाए और वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया।

विज्ञापन
S Jaishankar called on UK Prime Minister Rishi Sunak on Diwali presented cricket bat signed by Virat Kohli
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने दिवाली के दिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। इस दौरान सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति भी मौजूद थीं। डॉ. जयशंकर ने कथित तौर पर ऋषि सुनक को भगवान गणेश की मूर्ति और विराट कोहली द्वारा साइन किया हुआ एक बल्ला दिया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्रिकेट के प्रशंसक हैं। माना जाता है कि भारतीय खिलाड़ियों में उन्हें विराट कोहली काफी पसंद हैं।
विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने सुनक के साथ सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तस्वीरें शेयर की। जयशंकर ने यह भी बताया कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामना संदेश को भी उन्होंने पहुंचाने का काम किया है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और यूके समकालीन समय के लिए संबंधों को नए सिरे से तैयार करने में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। उन्होंने सुनक और अक्षता मूर्ति को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और शानदार आतिथ्य के लिए धन्यवाद भी कहा।
विज्ञापन

 


ऋषि सुनक के लिए मौजूदा विश्व कप में खुश होने का मौका कम ही आया। इंग्लैंड की उनकी टीम ने गत विजेता और खिताब की प्रबल दावेदार होने के बावजूद निराशाजनक प्रदर्शन किया। इंग्लैंड ने नौ में से छह मैच गंवाए और सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया। वह अंक तालिका में अफगानिस्तान से भी नीचे सातवें स्थान पर रहा। इंग्लैंड को तीन जीत बांग्लादेश, नीदरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मिली।

दूसरी ओर, टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने ग्रुप राउंड के सभी नौ मैच जीत लिए। भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और उसका मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा। विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने नौ मैचों की नौ पारी में सबसे ज्यादा 594 रन बनाए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 99 की औसत से रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed