{"_id":"5536e720-2a8b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ryder-fined-for-offensive-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्र भाषा के लिए राइडर पर फिर लगा जुर्माना ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अभद्र भाषा के लिए राइडर पर फिर लगा जुर्माना
वेलिंगटन/एजेंसी
Updated Fri, 09 Nov 2012 10:04 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का प्रयास कर रहे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जेसी राइडर पर एक घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान मैदान पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है। लगातार विवादों में बने रहने वाले राइडर अपने बर्ताव के कारण पहले ही न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम से बाहर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर को बहाल करने के इरादे से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे राइडर पर एक मैच के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर 610 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। तब राइडर को एलबीडब्लू आउट कर दिया गया था। इस निर्णय से आक्रोशित इस बल्लेबाज ने गाली-गलौज किया। उन्होंने पहली पारी में 117 रन और दूसरी पारी में शानदार 174 रन बनाए थे।
विज्ञापन