{"_id":"6932e65d0c1e30df4b030035","slug":"ruturaj-gaikwad-and-the-century-curse-every-hundred-followed-by-a-loss-2025-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ruturaj Gaikwad: IPL से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक, ऋतुराज के हर शतक पर हारी उनकी टीम, दो में तो बन गया रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ruturaj Gaikwad: IPL से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक, ऋतुराज के हर शतक पर हारी उनकी टीम, दो में तो बन गया रिकॉर्ड
Fri, 05 Dec 2025 07:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 05 Dec 2025 07:34 PM IST
सार
ऋतुराज गायकवाड़ का यह आंकड़ा भले ही मजाक या अजीब ट्रेंड लगे, लेकिन उनके शतकों ने यह साबित कर दिया है कि वे सभी फॉर्मेट में भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। अब फैंस की नजर इस बात पर होगी कि अगला शतक कब आता है और क्या इस बार 'सेंचुरी कर्स' टूटेगा या चलेगा?
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भले ही अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित कर रहे हों, लेकिन एक अजीब संयोग अब चर्चा का बड़ा हिस्सा बन गया है। उनके करियर में अब तक जितने भी शतक आए हैं, चाहे आईपीएल में हों, टी20 अंतरराष्ट्रीय में या फिर वनडे में, हर बार मैच का नतीजा टीम की हार के रूप में सामने आया है। इसी कारण सोशल मीडिया पर इस पैटर्न को 'सेंचुरी कर्स' कहा जा रहा है।
विज्ञापन
पहला IPL शतक और हार की शुरुआत
ऋतुराज का पहला बड़ा शतक आईपीएल में आया था। उनका शानदार प्रदर्शन टीम के लिए अहम साबित हुआ, लेकिन नतीजा उम्मीदों के विपरीत रहा। मैच हारने के बाद से यह आंकड़ा सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि एक ट्रेंड की तरह दिखने लगा। इसी कड़ी में जब ऋतुराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और अपना पहला टी20 शतक लगाया, तब भी टीम जीत नहीं पाई। अब जब उन्होंने भारत के लिए पहला वनडे शतक जड़ा, तब भी नतीजा वही रहा, टीम को हार झेलनी पड़ी। उनके दो अंतरराष्ट्रीय शतकों पर तो विपक्षी टीमों ने रिकॉर्ड तक भी बना दिया।

- IPL में पहला शतक: साल 2021 में ऋतुराज ने अबू धाबी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 101 रन की पारी खेली थी। चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 189 रन बनाए। हालांकि, राजस्थान ने 190 रन का लक्ष्य तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था।
- IPL में दूसरा शतक: इसके बाद आईपीएल में ऋतुराज ने अपना दूसरा शतक साल 2024 में लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ चेपॉक में लगाया था। तब ऋतुराज ने नाबाद 108 रन की पारी खेली थी। उनकी पारी की बदौलत सीएसके ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 210 रन बनाए। हालांकि, लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
- T20I में पहला शतक: ऋतुराज ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना एकमात्र शतक साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 57 गेंद में नाबाद 123 रन की पारी खेली थी। भारत ने इस पारी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 222 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। ग्लेन मैक्सवेल ने 48 गेंद में 104 रन की पारी खेली थी। यह ऑस्ट्रेलिया का टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा चेज था।
- ODI में पहला शतक: वहीं, अब ऋतुराज ने बुधवार को वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर वनडे में 105 रन की पारी खेली। भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 358 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने मार्करम के शतक की बदौलत 49.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह वनडे में दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा चेज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं मिलीजुली रहीं। एक फैन ने लिखा, 'इस तरह की पोस्ट साझा नहीं किया करें। खिलाड़ी का सम्मान करें।' तो वहीं कुछ फैंस इसपर मजाकिया अंदाज में तंज कस रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ एक संयोग हो सकता है, लेकिन इतना तो साफ है कि ऋतुराज इन मैचों में अपनी क्लासिकल बैटिंग दिखाई। उन्हें भारतीय टीम का भविष्य भी कहा जाता है।