IND vs ENG: दूसरे दिन लाल रंग में रंगा लॉर्ड्स का ऐतिहासिक मैदान, जानें पूरा मामला
इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन लॉर्ड्स का ऐतिहासिक मैदान लाल रंग में रंगा नजर आया। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी लाल टोपी पहनकर मैदान में उतरे। इतना ही नहीं, खिलाड़ियों के जर्सी के पीछे उनका नाम और नंबर सब लाल रंग से रंगा हुआ नजर आया। दरअसल, दूसरे दिन के खेल की भावुक शुरुआत हुई। दूसरे दिन मैदान पर क्रिकेट के साथ-साथ 'रेड फोर रूथ' नाम से जागरूकता फैलाने का भी काम किया गया। बता दें कि रूथ स्ट्रॉस फाउंडेशन, जिसे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस अपनी पत्नी रूथ स्ट्रॉस के नाम से चलाते हैं। यह फाउंडेशन टेस्ट मैच के दौरान उन माता-पिता और बच्चों के लिए फंड इकट्ठा करने का काम करती है, जो परिवार हादसों के चलते बिखर जाते हैं। बता दें कि एंड्रयू स्ट्रॉस की पत्नी का 2018 में लंग कैंसर के चलते निधन हो गया था।
A perfect and emotional start to Day Two ❤️#RedForRuth | #LoveLords pic.twitter.com/EauI0zMpqq
— Lord's Cricket Ground (@HomeOfCricket) August 13, 2021