फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ruckus in Pakistan after poor performance in World Cup PCB accepts resignation of Inzamam ul Haq

Pakistan: विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान में बवाल, पीसीबी ने इंजमाम उल हक का इस्तीफा किया मंजूर

Thu, 09 Nov 2023 08:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Nov 2023 08:11 PM IST
सार

बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम जब भारत में चल रहे क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल के अंतिम स्थान के लिए क्वालिफाई करने की कोशिश कर रही है तब पीसीबी ने गुरुवार को बयान जारी करके कहा कि उसने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
Ruckus in Pakistan after poor performance in World Cup PCB accepts resignation of Inzamam ul Haq
इंजमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम के बीच मतभेद बढ़ गए हैं और देश के क्रिकेट बोर्ड ने हितों के टकराव के आरोपों के बीच इस पूर्व कप्तान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पाकिस्तान की टीम ने विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उसके आठ मैचों में आठ अंक हैं और वह सेमीफाइनल की दौड़ से करीब-करीब बाहर हो चुका है। उसे अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन


बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम जब भारत में चल रहे क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल के अंतिम स्थान के लिए क्वालिफाई करने की कोशिश कर रही है तब पीसीबी ने गुरुवार को बयान जारी करके कहा कि उसने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन


पीसीबी ने बयान में कहा, ''पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय पुरुष सीनियर चयन समिति और जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में इंजमाम उल हक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इंजमाम उल हक पीसीबी द्वारा हितों के टकराव के आरोपों की पारदर्शी जांच के लिए 30 अक्तूबर को स्वैच्छिक रूप से अपने पद से हट गए था।''
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजमाम ने 30 अक्तूबर को राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जब पीसीबी ने उनके खिलाफ जांच शुरू की थी कि कई राष्ट्रीय खिलाड़ियों का प्रबंधन करने वाली कंपनी से उनका जुड़ाव हितों के टकराव के दायरे में आता है या नहीं। पीसीबी ने याजू इंटरनेशल में इंजमाम की भूमिका की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल नियुक्त किया है जहां कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और उनका प्रबंधन करने वाला एजेंट समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed