फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs KKR: Second ball rule used for the first time in IPL, Rajasthan Royals became the first team to use it

RR vs KKR: दूसरी गेंद का नियम पहली बार आईपीएल में हुआ इस्तेमाल, राजस्थान इसका उपयोग करने वाली पहली टीम बनी

Thu, 27 Mar 2025 08:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Mar 2025 08:32 AM IST
सार

बारासपारा मैदान की पिच पर गेंद रूक कर आ रही थी और पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान के बल्लेबाज अपने घरेलू मैदान पर सामंजस्य बैठाने के लिए संघर्ष करते दिखे। रियान पराग की कप्तानी में यह राजस्थान की लगातार दूसरी हार रही।

विज्ञापन
RR vs KKR: Second ball rule used for the first time in IPL, Rajasthan Royals became the first team to use it
वानिंदु हसरंगा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 मार्च को गुवाहाटी में खेले गए मैच में पहली बार दूसरी गेंद का नियम देखने को मिला। कार्यवाहक कप्तान रियान पराग के मार्गदर्शन में राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर की पारी के 17वें ओवर में गेंद बदलने का अनुरोध किया, लेकिन यह मैच का पासा पलटने के लिए काफी नहीं था। नए नियम का इस्तेमाल करने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को केकेआर के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी लगातार दूसरी हार रही। क्विंटन डिकॉक की 61 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की शानदार पारी की बदौलत कोलकाता ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन


RR vs KKR: 'गेंद रुक कर आ रही थी, रन बनाना आसान नहीं था', फिर भी कैसे बड़ा स्कोर कर पाए डिकॉक? खुद दी जानकारी
विज्ञापन

क्या है दूसरी गेंद का नियम?
शाम को खेले जाने वाले मैचों में अगर अंपायरों को लगता है कि ओस खेल पर अपना प्रभाव डाल रही है तो वह दूसरी पारी के 11वें ओवर से नई गेंद का इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकते हैं। शाम को होने वाले मैचों पर यह नियम लागू होगा। दोपहर में होने वाले मैचों पर यह नियम लागू नहीं होगा। इससे हाईस्कोरिंग मैचों को बनाए रखने में मदद मिलेगी। ताकि दोनों पारी में खेल संतुलित रहे और चेज करने वाली टीम को ओस की मदद न मिले। अक्सर शाम के मैचों में ओस का प्रभाव देखते हुए टॉस जीतने पर टीमें पहले गेंदबाजी का फैसला करती दिखती हैं। इससे अब खेल बैलेंस्ड होगा।

मैच में क्या हुआ?
क्विंटन डिकॉक ने मुश्किल विकेट पर नाबाद 97 रन की पारी खेलकर कोलकाता नाइट राइडर्स को राजस्थान रॉयल्स पर आठ विकेट से शानदार जीत दिलाई। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की नौ विकेट पर 151 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती (17 रन पर दो विकेट) और मोईन अली (23 रन पर दो विकेट) की अगुआई में केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

RR vs KKR: रियान पराग को आउट करने के लिए ये क्या कर बैठे क्विंटन डिकॉक? कैच लेने से पहले फेंका हेलमेट; वीडियो    

इसके बाद डिकॉक की पारी की बदौलत केकेआर ने 17.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर ने मोईन अली (पांच) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (18) का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन डिकॉक ने एक छोर को मजबूती से संभाले रखा और उन्हें युवा अंगकृष रघुवंशी 22 (17 गेंद) के रूप में अच्छा साथी मिला। दोनों की 44 गेंद में 83 रन की अटूट साझेदारी से गत चैंपियन टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed