फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs KKR: 'It was not easy to score runs', How Quinton De Kock able to score 97 runs, Know what he said IPL

RR vs KKR: 'गेंद रुक कर आ रही थी, रन बनाना आसान नहीं था', फिर भी कैसे बड़ा स्कोर कर पाए डिकॉक? खुद दी जानकारी

Thu, 27 Mar 2025 08:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Mar 2025 08:52 AM IST
सार

लक्ष्य का पीछा करते हुए डिकॉक ने पारी की शुरुआत में छक्का लगाने की जगह ग्राउंडेड शॉट खेलने में ज्यादा विश्वास दिखाया। उन्होंने छोटे लक्ष्य को देखते हुए सूझबूझ के साथ जोखिम उठाया। जोफ्रा आर्चर के खिलाफ पारी के तीसरे ओवर में  एक चौका और एक छक्का लगाकर उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए।

विज्ञापन
RR vs KKR: 'It was not easy to score runs', How Quinton De Kock able to score 97 runs, Know what he said IPL
क्विंटन डिकॉक - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में नाबाद 97 रन की पारी खेल केकेआर को जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने कहा कि उनके लिए मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना फायदेमंद रहा।डिकॉक ने 61 गेंदों पर आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए।
विज्ञापन

डिकॉक को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने के बाद डिकॉक ने कहा, 'यह मेरा इस सीजन दूसरा मैच था और मेरे लिए यह अच्छी बात रही कि हमने बाद में बल्लेबाजी की। एक विकेटकीपर के रूप में मुझे विकेट परखने का मौका मिला और मैं बल्लेबाजी करते समय उसके अनुसार सामंजस्य बैठा सका। मैं जानता हूं कि आईपीएल बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है, लेकिन मैंने सिर्फ हमारे लिए मैच जीतने की कोशिश की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'बड़े स्कोर के लिए यह विकेट नहीं था'
दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व कप्तान ने बरसापा मैदान की पिच के बारे में कहा, 'यह बड़े स्कोर के लिए उपयुक्त विकेट नहीं था, गेंद टर्न ले रही थी और रुक कर आ रही थी। यह सपाट विकेट नहीं था, यहां रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था।' वहीं, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने डिकॉक के साथ जीत का श्रेय टीम के स्पिनरों को दिया। उन्होंने कहा, 'हमने बीच के ओवरों में दो स्पिनरों को गेंदबाजी कराई। सुनील नारायण की जगह मोईन अली खेले और उन्होंने अच्छा किया।'
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
क्विंटन डिकॉक ने मुश्किल विकेट पर नाबाद 97 रन की पारी खेलकर कोलकाता नाइट राइडर्स को राजस्थान रॉयल्स पर आठ विकेट से शानदार जीत दिलाई। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की नौ विकेट पर 151 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती (17 रन पर दो विकेट) और मोईन अली (23 रन पर दो विकेट) की अगुआई में केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इसके बाद डिकॉक की पारी की बदौलत केकेआर ने 17.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर ने मोईन अली (पांच) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (18) का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन डिकॉक ने एक छोर को मजबूती से संभाले रखा और उन्हें युवा अंगकृष रघुवंशी 22 (17 गेंद) के रूप में अच्छा साथी मिला। दोनों की 44 गेंद में 83 रन की अटूट साझेदारी से गत चैंपियन टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed