{"_id":"6454a52e402376c5b3068a95","slug":"rr-vs-gt-dream11-prediction-2023-rajasthan-vs-gujarat-playing-xi-captain-vice-captain-players-list-2023-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs GT Playing 11: अंक तालिका में शीर्ष स्थान के लिए गुजरात और राजस्थान के बीच जंग, जानें संभावित प्लेइंग 11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs GT Playing 11: अंक तालिका में शीर्ष स्थान के लिए गुजरात और राजस्थान के बीच जंग, जानें संभावित प्लेइंग 11
Fri, 05 May 2023 12:11 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 05 May 2023 12:11 PM IST
सार
GT Playing 11 Prediction Today Match: संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स टीम में भी कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं लेकिन टीम लगातार जीत दर्ज करने में विफल रही है। पिछले छह मैचों में टीम तीन मुकाबलों में जीती है जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गत विजेता गुजरात टाइटंस की टीम शुक्रवार को अपने अगले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसके घरेलू मैदान में उतरेगी तो उसे अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। यह मुकाबला राजस्थान की बल्लेबाजी और गुजरात के गेंदबाजों के बीच है। हार्दिक पंड्या के नेतृत्व वाली टीम अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच रन से हार गई थी। टीम 12 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर है जबकि राजस्थान 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर काबिज है।
संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स टीम में भी कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं लेकिन टीम लगातार जीत दर्ज करने में विफल रही है। पिछले छह मैचों में टीम तीन मुकाबलों में जीती है जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
राजस्थान रॉयल्स के साथ समस्या गेंदबाजी में अधिक है। टीम पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ 212 रन के बड़े लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रही थी। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, ऑलराउंडर जेसन होल्डर, स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन ने उस मैच में खूब रन लुटाए थे। उन्हें शुक्रवार को अपने घरेलू दर्शकों के बीच अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

रॉयल्स को इस बात से थोड़ी राहत मिल सकती है कि सत्र की शुरुआत में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत हासिल की थी। राजस्थान की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले युवा यशस्वी जायसवाल के अलावा जोस बटलर, संजू सैमसन और शिमरोन हेतमायर की तिकड़ी अपने दम पर किसी भी मैच का पासा पलट सकती है। इस बल्लेबाजी इकाई को हालांकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर राशिद खान के नेतृत्व वाले गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ सतर्क रहना होगा।
राजस्थान के बल्लेबाज यशस्वी को इस सत्र में स्पिनर आउट नहीं कर पाए हैं। स्पिनरों के खिलाफ उन्होंने 93 गेंद खेली हैं और 139 रन बटोरे हैं। राजस्थान की टीम अगर इस मैच को जीतती है तो टीम बेहतर नेट रन रेट (+800) के कारण तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है।

गिल-मिलर का बल्ला चलना जरूरी
दूसरी ओर टाइटंस के बल्लेबाजों को दिल्ली के खिलाफ अपने पिछले खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ना होगा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार लय में चल रहे शुभमन गिल और डेविड मिलर के विफल होने से टीम छोटे लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही। कप्तान पंड्या ने अर्धशतक लगाकर टीम को आखिर तक मैच में बनाए रखा लेकिन उनकी और राहुल तेवतिया की तेजतर्रार पारी टीम के लिए काफी साबित नहीं हुई थी। टीम की गेंदबाजी हालांकि काफी मजबूत है जहां मोहम्मद शमी शानदार लय में हैं। स्पिन विभाग में राशिद और अफगानिस्तान के अन्य खिलाड़ी नूर अहमद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जेसन होल्डर, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा।
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, जोशुआ लिटिल, मोहम्मद शमी।