11:33 PM, 09-Oct-2020
फिर नंबर 1 पर दिल्ली
दिल्ली के कगिसो रबाडा ने तीन, रविचंद्रन अश्विन और मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट लिए, इसके अलावा एनरिच नोर्त्जे, अक्षर पटेल और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट लिया। यह राजस्थान की सीजन में लगातार चौथी हार है। वहीं, दिल्ली छह मैच में पांच जीत और एक हार के साथ अंकतालिका में दोबारा टॉप पर पहुंच चुकी है।
11:26 PM, 09-Oct-2020
दिल्ली ने शारजाह में सीजन का सबसे छोटा स्कोर बचाया
यह इस सीजन में पहला मौका था, जब शारजाह में कोई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 का स्कोर पार नहीं कर पाई थी। दिल्ली को 184 रन पर रोकने के बावजूद राजस्थान इस लक्ष्य को नहीं साध पाई और दिल्ली के गेंदबाजों ने बखूबी इस लक्ष्य को बचा लिया।
11:22 PM, 09-Oct-2020
46 रन से जीती दिल्ली कैपिटल्स
23वाें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 46 रन के विशाल अंतर से राजस्थान रॉयल्स को रौंदा। शारजाह में खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 184 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 19.4 ओवर में 138 रन पर ही सिमट गई। वरुण एरोन आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे, जिन्हें रबाडा ने अपना शिकार बनाया।
11:17 PM, 09-Oct-2020
आखिरी ओवर में 49 रन चाहिए
19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 136/8 राहुल तेवतिया (38) और कार्तिक त्यागी (1)
11:11 PM, 09-Oct-2020
12 गेंदों में 56 रन चाहिए
राहुल तेवतिया हार का अंतर कितना कम कर सकते हैं, यह दिलचस्प होगा
11:07 PM, 09-Oct-2020
आठवां विकेट गिरा
हर्षल पटेल की गेंद पर शिमरोन हेटमेयर ने एक और बढ़िया कैच लपका। श्रेयस गोपाल तीन गेंदों में 2 रन बनाकर आउट।
18 ओवर में 129/8 राहुल तेवतिया (33) और कार्तिक त्यागी (1)
11:02 PM, 09-Oct-2020
एनरिच नॉर्त्जे के इस ओवर से 13 रन आए।
17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 120/7 राहुल तेवतिया (25) और श्रेयस गोपाल (2). अब तीन ओवर में 65 रन चाहिए
10:56 PM, 09-Oct-2020
24 गेंदों में 78 रन चाहिए
हर्षल पटेल ने सिर्फ 6 रन दिए।
16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 107/7 राहुल तेवतिया (13) और श्रेयस गोपाल (1)
10:48 PM, 09-Oct-2020
हार की ओर राजस्थान
कागिसो रबाडा ने 15वें ओवर की पांचवीं बॉल पर जोफ्रा आर्चर (चार गेंदों में दो रन ) को आउट किया। ओवर से विकेट के अलावा 10 रन भी आए। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 101/7 राहुल तेवतिया (9) और श्रेयस गोपाल (0). अब पांच ओवर में 84 रन चाहिए
10:39 PM, 09-Oct-2020
छठा विकेट गिरा
अक्षर पटेल ने 14वें ओवर की पांचवीं बॉल पर एंड्र्यू टाई (छह गेंदों में छह रन ) को आउट किया। ओवर से विकेट के अलावा सिर्फ दो ही रन आए। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 91/6 राहुल तेवतिया (2) और जोफ्रा आर्चर (1). अब छह ओवर में 94 रन चाहिए