फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 9 match preview: rps vs dd

पुणे के खिलाफ दिल्ली को जीत की तलाश

Tue, 17 May 2016 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
ipl 9 match preview: rps vs dd
- फोटो : pti

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम 11 मैचों में छह जीत के साथ पांचवें स्थान पर है। यदि उसे प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसकी निगाहें अपने शेष तीनों मैच जीतने पर होगी। इस कड़ी में मंगलवार को उसका मुकाबला निचले पायदान पर मौजूद राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से होगा।

विज्ञापन


पुणे की टीम खुद तो प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन वह अन्य टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है। रविवार को दिल्ली की टीम को मुंबई इंडियंस से मात खानी पड़ी। मुंबई के कृणाल पांड्या ने 37 गेंदों पर 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली। दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में अमित मिश्रा और क्रिस मौरिस अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जो अब तक क्रमश: 13 और 11 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन


दोनों गेंदबाजों को सुनिश्चित करना होगा कि पुणे के बल्लेबाज ज्यादा खुलकर न खेल पाएं।  दिल्ली के कप्तान जहीर खान अपनी टीम का अग्रिम मोर्चे पर नेतृत्व कर रहे हैं। वह अब तक नौ विकेट ले चुके हैं और मुंबई के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली हार में उनकी इॅकानोमी रेट श्रेष्ठ थी। उन्होंने चार ओवरों में 23 रन देकर एक विकेट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेथ ओवरों में भी उनकी गेंदबाजी प्रभावी रही है। पुणे के साथ मंगलवार को होने वाले मुकाबले में उनकी भूमिका फिर से अहम रहेगी। बल्लेबाजी में दिल्ली के पास क्विंटन डी कॉक, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और करुण नायर हैं। टीम प्रबंधन को उनसे बड़ा स्कोर खड़ा करने की उम्मीद होगी।

पुणे में अजिंक्य रहाणे ही सबसे भरोसेमंद

ipl 9 match preview: rps vs dd

पुणे की टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार अजिंक्य रहाणे और कप्तान धोनी पर ज्यादा है। सौरभ तिवारी और तिषारा परेरा भी हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में नियमितता नहीं है। केवल एक एडम जांपा के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट लेने के प्रदर्शन को छोड़ दिया जाए तो गेंदबाजों ने भी पुणे को निराश किया है।

अन्य स्पिनर आर अश्विन और मुरुगन अश्विन भी लगातार अच्छा नहीं कर पा रहे हैं। पेसर अशोक डिंडा और तिषारा परेरा को भी अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed