फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians WPL 2025 match preview in hindi RCB eye hat-trick of Win

WPL: जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी आरसीबी, हरमनप्रीत की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस से होगा सामना

Thu, 20 Feb 2025 02:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 20 Feb 2025 02:50 PM IST
सार

गत चैंपियन आरसीबी ने अब तक इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। आरसीबी की नजरें अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी होगी।

विज्ञापन
Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians WPL 2025 match preview in hindi RCB eye hat-trick of Win
हरमनप्रीत और मंधाना - फोटो : WPL

विस्तार

स्मृति मंधाना की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान पर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मुकाबले में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। गत चैंपियन आरसीबी ने अब तक इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। आरसीबी की नजरें अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी होगी। 
विज्ञापन

आरसीबी ने सत्र की शानदार की है शुरुआत 
आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल के मौजूदा सत्र के पहले मैच में गुजरात जॉएंट्स के खिलाफ 200 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल किया था और इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को भी आसानी से हराया था। स्मृति मंधाना की अगुआई वाली टीम के चार अंक हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। टूर्नामेंट में किसी भी अन्य टीम ने अभी तक अपने सभी मैच नहीं जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंधाना पर होगी नजरें 
आरसीबी की टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों का अपार समर्थन मिलना तय है। इस मैच में सभी की निगाहें मंधाना पर टिकी रहेंगी जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में 47 गेंद पर 81 रन की तूफानी पारी खेली थी। भारतीय टीम की उपकप्तान मंधाना इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैं और मुंबई के गेंदबाजों को उन पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

आरसीबी की तरफ से मंधाना के अलावा एलिसे पेरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष और युवा कनिका आहूजा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। आरसीबी हालांकि अपने गेंदबाजी विभाग को लेकर थोड़ा चिंतित होगा क्योंकि उसके गेंदबाज अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मुंबई की टीम बेहद मजबूत है और उसे हराना आसान नहीं होगा। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नैट साइवर-ब्रंट की बेजोड़ बल्लेबाजी (59 गेंदों में 80 रन) और हरमनप्रीत के साथ उनकी 73 रन की साझेदारी के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था और अब हरमनप्रीत कौर की अगुEई वाली टीम दमदार वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध होगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता, साइका इशाक, शबनीम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, जी कमलिनी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, सत्यमूर्ति कीर्तन, अमेलिया केर, अक्षिता माहेश्वरी, हेले मैथ्यूज, सजीवन सजना, नट साइवर-ब्रंट, पारुनिका सिसौदिया, क्लो ट्राईटन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), कनिका आहूजा, एकता बिष्ट, चार्ली डीन, किम गार्थ, ऋचा घोष, हीदर ग्राहम, वीजे जोशिता, सब्बिनेनी मेघना, नुजहत परवीन, जाग्रवी पवार, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, स्नेह राणा, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेयरहम, डैनी व्याट-हॉज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed